8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली गुल से त्रस्त उप पंजीयन कार्यालय, अक्सर ठप रहता है सर्वर

पंजीयन को आने वाले लोगों को घंटों करना पड़ता है इंतजार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 25 Nov 2021, 6:07 PM IST

Sub-registration office plagued by power failure, server often stalls

बिजली गुल से त्रस्त उप पंजीयन कार्यालय, अक्सर ठप रहता है सर्वर

भीलवाड़ा।
कुवाड़ा रोड स्थित उप पंजीयक व मुद्रांक विभाग बिजली गुल की समस्या से जूझ रहा है। यहां रजिस्ट्री कराने आने वाले लोग अक्सर परेशान होते रहते हैं। बिजली कब गुल हो जाए, कह नहीं सकते। इसके चलते सर्वर व नेट बन्द होने के साथ ही सारे काम ठप हो जाते हैं। बाहर से आने वाले लोग देर शाम तक बिजली व नेट का इंतजार करने को मजबूर हैं।
पंजीयन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि पंजीयन कार्यालय कुवाड़ा रोड पर शिफ्ट कर दिया गया लेकिन यहां कोई सुविधा नहीं है। सबसे बड़ी समस्या बिजली की है। कार्यालय को ग्रामीण फीडर सुवाणा से जोड़ रखा है। इस कारण बिजली कट चलते रहते हैं। कई दिन से दिन में दो से तीन बार बिजली कटती है। यह कट तीन से चार घंटे में होता है। बिजली आने के बाद भी नेट या सर्वर नहीं चलने से दस्तावेज के पंजीयन नहीं हो पाते हैं। बाहर से आने वाले लोगों को देर शाम तक दस्तावेज के पंजीयन, फोटो खिंचवाने, अंगूठा लगाने के लिए रूकना पड़ता है।
अवैध बिजली से चल रही केबिने
पंजीयन कार्यालय में बैठने वाले लोगों के लिए लाइट की व्यवस्था नहीं है। उनके लेपटॉप की बैटरी भी सरकारी कार्यालय से चार्ज करनी पड़ती है। हालांकि कार्यालय के बाहर अवैध केबिन अवैध बिजली से रोशन हो रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि रात होने के बाद तो पंजीयन कार्यालय परिसर मयखाने में बदल जाता है। चौकीदार भी भय के चलते कुछ नहीं बोलता है। इधर, एडवोकेट केदार मल जागेटिया, उमेश पारीक व कमलेश मिश्रा ने बताया कि यहां लाइट की सुविधा नहीं है। नेट नहीं चलता है। पार्किग के लिए जगह नहीं है। कार्यालय के पास कचरा घर बना रखा है। जिला प्रशासन व पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के उपमहानिरीक्षक को भी इन समस्याओं के बारे में कई बार अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।