28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिया पार करने में छूटता है पसीना

भीलवाड़ा. शहर में जमुना विहार से आदर्श नगर तक पहुंचने का इकलौता रास्ता चित्तौड़ रोड ओवरब्रिज होकर जाता है, लेकिन यह राह लंबे समय से दुरुह बनी हुई है।

less than 1 minute read
Google source verification
पुलिया पार करने में छूटता है पसीना

पुलिया पार करने में छूटता है पसीना

भीलवाड़ा. शहर में जमुना विहार से आदर्श नगर तक पहुंचने का इकलौता रास्ता चित्तौड़ रोड ओवरब्रिज होकर जाता है, लेकिन यह राह लंबे समय से दुरुह बनी हुई है। वजह है-ओवरब्रिज की जगह-जगह टूटी सड़क। इस पर दुपहिया वाहन चलाना किसी स्टंट से कम नहीं है। मरम्मत के नाम पर सड़क दो माह पहले खुरच दी गई लेकिन फिर भूल गए। टूटी सड़क पर घायल हो चुके दुपहिया सवार प्रशासन को कोसते हुए गुजरते हैं। इस ओवरब्रिज से प्रतिदिन करीब 10 हजार दुपहिया व चौपहिया वाहन गुजरते हैं।


जमना विहार से आदर्श नगर व शक्ति कॉलोनी की ओर जाने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर आरयूडीआईपी ने ओवरिब्रज बनवाया था, जिसे नगर विकास न्यास को सौंप दिया। इसके निर्माण के समय भी सवाल उठे थे। पुलिया की सड़क लम्बे समय से खराब पड़ी है। क्षेत्रवासियों ने कई बार न्यास अधिकारियों से भी सड़क दुरस्त करने की मांग की। अब इस सडक को मुख्यमंत्री बजट घोषणा में लेने से काम सार्वजनिक निर्माण विभाग को करना है। लिहाजा अभी कोई सुधार नहीं हो सका।

हादसे की वजह बन रहे गड्ढे
पुलिया की सड़क पर कई जगह बड़े गड्ढे हैं। यहां आए दिन वाहन चालक दुर्घटना के शिकार होते हैं। वाहनों को भी नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या समाधान को लेकर अनेदखी कर रहे हैं। इससे क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ रहा है।

जल्द होगा डामरीकरण
चित्तौड़गढ़ सड़क िस्थत ओवरब्रिज एवं दोनों ओर की क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत एवं रिनोवेशन कार्य के लिए टैंडर हो चुका है। करीब डेढ किलोमीटर लंबी सड़क पर 155 लाख रुपए व्यय होंगे। अगले 15 दिन में ओवरब्रिज पर डामरीकरण हो जाएगा।

पीआर मीणा, अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग भीलवाड़ा