5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहपुरा में शुरू होगी स्वीमिंग एकेडमी

जिला तैराकी संघ के चुनाव रविवार को शाहपुरा तरणताल पर चुनाव अधिकारी त्रिलोकचंद नोलखा की देखरेख में हुए

2 min read
Google source verification
bhilwara, bhilwara news, Swiming Academy will start Shahpura in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara

जिला तैराकी संघ के चुनाव रविवार को शाहपुरा तरणताल पर चुनाव अधिकारी त्रिलोकचंद नोलखा की देखरेख में हुए

भीलवाड़ा।

जिला तैराकी संघ के चुनाव रविवार को शाहपुरा तरणताल पर चुनाव अधिकारी त्रिलोकचंद नोलखा की देखरेख में हुए। नोलखा ने बताया कि अध्यक्ष अनिल व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धाबाई, उपाध्यक्ष जितेंद्र सर्वा, राजेश गगराणी, नमन ओझा, सचिव पद पर नरेश बूलियां, सह सचिव पद पर राजेंद्र कुमार सर्वा, राकेश वर्मा, शांतिलाल लक्षकार व प्रतापसिंह राणावत तथा कोषाध्यक्ष पद पर महाव्रत गौतमसिंह चौहान को निर्वाचन निर्विरोध हुआ। चुनाव बाद अध्यक्ष अनिल व्यास की अध्यक्षता में हुई अतंरग सभा की बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न समितियों का गठन किया गया। बैठक में बताया कि शाहपुरा तरणताल पर शीघ्र ही स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा।

READ: बाल विवाह रोकने को न्यायिक अधिकारी फैलाएंगे जागरुकता


नेशनल स्विमिंग कंपीटीशन हो सकेंगे
तीस लाख रू की लागत से बनने वाले इस स्टेडियम के निर्माण होने के बाद यहां पर नेशनल स्विमिंग कंपीटीशन कराये जा सकेगें। इसके लिए 20 लाख रू की स्वीकृत विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने विधायक कोटे से कर दी है। 10 लाख रू की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से विकास कार्यो के तहत की जाएगी। इस निर्माण के बाद यहां पर स्विमिंग एकेडमी भी प्रांरभ की जायेगी।इससे तैराकी की प्रतिभ्‍ााएं निखरेगी।

READ: चोरों ने बनाया तीन धार्मिक स्थलों को निशाना


ग्लिटर एंड ग्लैमर प्रदर्शनी का समापन

भीलवाड़ा. महावीर इंटरनेशनल कनक की ओर से आयोजित दो दिवसीय ग्लिटर एंड ग्लैमर प्रदर्शनी का रविवार को सेंट्रल सिटी मॉल में समापन हुआ। अध्यक्ष एकता ओस्तवाल ने बताया कि जोधपुर , पाली, बनारस, लुधियाना व अहमदाबाद के लेटेस्ट कलेक्शन की शहरवासियों ने जमकर खरीदारी की।


अभिनेता जांगिड़ को मिला सम्मान
भीलवाड़ा. मुंबई में प्रतिवर्ष होने वाले राजस्थान स्थापना दिवस पर आपणो राजस्थान नाम से राजस्थानियों को एक मंच पर लाने के प्रयास को लेकर कार्यक्रम किया गया। इसमें राजस्थानी भाषा में बनी शंकर कुलरिया व नरसी कुलरिया द्वारा निर्मित फिल्म मां व अभिनेता राज जांगिड़ को सम्मानित किया गया।