
शिवनगर कॉलोनी में रविवार रात घुसकर तीन जनों ने तलवार लहरा कर दहशत फैलाने की घटना की जानकारी लेती पुलिस
भीलवाड़ा।
शहर के शिवनगर कॉलोनी में रविवार रात घुसकर तीन जनों ने तलवार लहरा कर दहशत फैलाई। इससे मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। इस दौरान आरोपितों ने एक घर में तोडफ़ोड़ की। विरोध करने पर लोगों पर पत्थर फेंके। सुभाषनगर पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
पुलिस के अनुसार शिवनगर में रात में राजू दमामी, शिवा सांसी और महावीर कोली शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंच गए। मोहल्ले में तलवार लहराकर दहशत फैलाने लगे। इससे महिलाएं और बच्चे दहशत में आ गए। मोहल्ले के लोगों ने आपत्ति जताई तो उन्होंने पत्थर फेंके। इससे लोग घरों में घुस गए। इस दौरान वहां रहने वाले सुरेश शर्मा के मकान में तोडफ़ोड़ की।
इससे कांच, गेट व मीटर टूट गया। इस सम्बंध में मोहल्ले वालों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दी। पुलिस के अनुसार राजू दमामी को गत 1 अक्टूबर को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार करके पाबंद कराया था। उसके बावजूद वह हंगामा कर रहा था। पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है।
करंट लगने से हेल्पर की मौत
कोटड़ी क्षेत्र में विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लगने से हेल्पर की मौत हो गई। कोटड़ी पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार दतपुरा (मसूदा) निवासी सोनू रावत (18) ठेकेदार के अधीन काम करता था। विद्युत पोल पर काम करते समय करंट लग गया। इससे करंट लगने से झुलस गया। उसे कोटड़ी अस्पताल लाया गया। यहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
11 केवी की लाइन की फाल्ट, बिजली आपूर्ति बाधित
भीलवाड़ा शहर के निकट ओज्याड़ा गांव के निकट जोधसिंह खेड़ा गांव में ११ केवी लाइन को अज्ञात व्यक्तियों ने रविवार रात को फाल्ट कर दिया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस सम्बंध में डिस्कॉम की ओर से रिपोर्ट हमीरगढ़ थाने में दी गई। ग्रामीण प्रथम के सहायक अभियंता ने बताया कि किसी ने देर रात जोधसिंह का खेड़ा गांव में ११ केवी के तीन तारों को खेत पर रस्से से पेड़ पर बांध कर लाइन को फाल्ट कर दिया। इसे लाइन का अर्थ वायर टूट गया।
Published on:
16 Oct 2017 10:09 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
