6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तहसीलदार ने दिखाया संयम, विधायक ने गुस्सा

वीडियो में दिखी निष्पक्ष एवं सटीक बात: तहसीलदार ने दिखाया संयम, विधायक ने गुस्सा Fair and accurate thing seen in the video: Tehsildar showed restraint, MLA got angry कांग्रेस से मांडल विधायक रामलाल जाट के फोन पर धमकाने के बाद एपीओ हुई तहसीलदार स्वाति झा की हिम्मत की दबी जुबां में गुलाबपुरा व हुरड़ा में चर्चा है। दूसरी तरफ विधायक जाट का कहना है कि जनता का काम तो करना ही होगा।

3 min read
Google source verification
Tehsildar showed restraint, MLA angry

Tehsildar showed restraint, MLA angry

भीलवाड़ा। कांग्रेस से मांडल विधायक रामलाल जाट के फोन पर धमकाने के बाद एपीओ हुई तहसीलदार स्वाति झा की हिम्मत की दबी जुबां में गुलाबपुरा व हुरड़ा में चर्चा है। लोगों का कहना है स्वाति कि हिम्मत ही रही कि उसने धमकाने वाले वीडियो की पूरी रिकार्डिग करवाई और जनता को सच्चाई बताई। दूसरी तरफ विधायक जाट का कहना है कि जनता का काम तो करना ही होगा।

स्वाति की सटीक कार्यर्शली बिजयनगर में भी चर्चित रही। हुरड़ा में लॉक डाउन के दौरान स्वाति ने जो सख्ती दिखाई, उसे भी काफी तारीफ मिली है। दूसरी तरफ विधायक रामलाल जाट के समर्थक कार्यकर्ता तथा अन्य संगठन खुल कर तहसीलदार के खिलाफ आ गए है। शनिवार को भी विभिन्न स्तरों पर ज्ञापन दिया।

हुरड़ा तहसीलदार स्वाति झा व विधायक रामलाल जाट के बीच 21 मई को मोबाइल पर हुई तीखी नोंक झोंक तथा इसके कुछ घंटे बाद ही स्वाति को एपीओ किए जाने का मामला अब राजनीतिक रंग चढऩे लगा है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जाट व स्वाति के बीच बातचीत के दो वीडियो वायरल हुए है। ये वीडियो मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर बातचीत है। इनमें एक वीडियो 9.56 मिनट की बातचीत का है। इसमें जाट उनके एक कार्यकर्ता को नामांतरण के मामले में नकल नहीं मिलने पर नाराज होते हुए तहसीलदार को फटकार रहे हैं। जहां जाट बार-बार तहसीलदार को कार्यकर्ता का काम नहीं करने पर तेज आवाज में डांट रहे हैं, वहीं तहसीलदार पूरी तरह संयम बरतते हुए जाट से शालीनता से बात करने के लिए कह रही हैं। जाट से बात खत्म होने के बाद तहसीलदार की कमरे में आए जाट के तीन कार्यकर्ताओं से भी बहस होती है।

दो वीडियो वायरल, यह हुई बातचीत
शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जाट व स्वाति के बीच बातचीत के दो वीडियो वायरल हुए है। ये वीडियो मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर बातचीत है। इनमें एक वीडियो ९.५६ मिनट की बातचीत का है। इसमें जाट उनके एक कार्यकर्ता को नामांतरण के मामले में नकल नहीं मिलने पर नाराज होते हुए तहसीलदार को फटकार रहे हैं। जहां जाट बार-बार तहसीलदार को कार्यकर्ता का काम नहीं करने पर तेज आवाज में डांट रहे हैं, वहीं तहसीलदार पूरी तरह संयम बरतते हुए जाट से शालीनता से बात करने के लिए कह रही हैं। जाट से बात खत्म होने के बाद तहसीलदार की कमरे में आए जाट के तीन कार्यकर्ताओं से भी बहस होती है।

तू तड़ाके में बातचीत नहीं कर सकते
जाट गुस्से में डांट फटकार के लहजे में बात कर रहे है और कह रहे है कि उन्हें बोलने की तमीज नहीं है। इस पर स्वाति, जाट को कह रही है कि आप मुझसे तू तड़ाके में बातचीत नहीं कर सकते है। आप के कार्यकर्ता आप का नाम लेकर मेरा तबादला करने की धमकी दे रहा है। इस पर जाट का धमकाने का लहेजा और तीखा हो जाता है और वह कहते है कि जनप्रतिनिधियों व जनता को वह बेवजह घूमा रही है। उनका काम तो उन्हें करना होगा।

इस पर स्वाति बोली की वह सरपंच की नौकर नहीं सरकार की नौकर है। नकल देने की बात पर स्वाति कह रही है कि आफिस में कानूनगो नहीं है, गिरदावर आएगा तो ही नकल मिलेगी। जाट से बात चीत समाप्त होने के बाद वह कार्यकर्ता से पूछ रही है कि आपने किस से बात कराई, इस पर उक्त व्यक्ति बोला की वह रामलाल जी जाट है।

भाजपा महिला मोर्चा ने जाट के खिलाफ राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलक्टे्रट में एसडीएम ओम प्रभा को ज्ञापन दिया। इधर, नगुलाबपुरा में गिरदावर संघ औऱ पटवार संघ हुरड़ा ने संयुक्त रूप से उपखण्ड अधिकारी गुलाबपुरा क़ो ज्ञापन दिया। ज्ञापन में संघ ने जाट द्वारा अभद्रता से बातचीत करना व राजकार्य के लिए धमकाने की निंदा की और निंदा प्रस्ताव पारित किया। गुलाबपुरा बार एसोसिएशन ने तहसीलदार के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम विकास मोहन भाटी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में स्वाति झा पर पद का दुरुपयोग, कार्यालय का गेट बंद रखने का आरोप लगाते हुए स्थानांतरित नही करने पर न्यायिक कार्य का बहिष्कार व आंदोलन की चेतावनी दी ।