22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सात समंदर पार से ढाई माह बाद ताबूत में आए शव को देख बिलख उठे परिजन

सऊदी अरब से ढाई माह बाद शाहपुरा पहुंचा श्रमिक बिरदीचंद जीनगर का शव

2 min read
Google source verification
Bhilwara, Bhilwara news, The body laborer arrived in bhilwara, Latest news in bhilwara, bhilwara news in hindi, Latest hindi news in bhilwara

काम की तलाश में सऊदी अरब गए युवक का निधन हो गया जिसका शव ढाई माह बाद गुरुवार को शाहपुरा पहुंचा।

शाहपुरा।
कस्बे से काम की तलाश में सऊदी अरब गए युवक का शव गुरुवार को शाहपुरा पहुंचा। ढाई माह पूर्व वहां उसकी ह्रदय गति रूक जाने से मौत हो गई थी। ताबूत में शव को देखते ही परिजन बिलख उठे। शव को भारत लाने के लिए परिजन, समाज और जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे थे।

READ: विश्व मंच पर भीलवाड़ा की दिव्यांशी का मार्च पास्ट

जानकारी के अनुसार शाहपुरा निवासी बिरदीचंद जीनगर इसी साल रोजगार की तलाश में सऊदी अरब गया था। वहां उसकी 15 जुलाई को हृदय गति रूकने से मौत हो गई थी। परिजनों को 21 जुलाई को उसके मौत की सूचना दी गई। तभी परिजन शव को गांव लाने के प्रयास कर रहे थे। इसके लिए जीनगर समाज ने कई बार जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आंदोलन भी किया। पंजाब के राज्यपाल वीपीसिंह और सांसद सुभाष बहेडि़या ने भी शव को मंगवाने के लिए विदेश मंत्रालय की कार्रवाई के प्रयास किए। शव का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।

READ: थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की, भीड़ को खदेड़ा

बिरदीचंद का शव रियाद से मंगलवार देर रात जयपुर हवाई अड्डे पहुंचा। वहां से गुरुवार सुबह शाहपुरा लाया गया। पति के शव के इंतजार में उसकी पत्नी गुणसागर व परिजनों के आंखें पथरा गई। ताबूत में शव को देखते ही परिजन बिलख उठे।

ढाई माह से कर रहे थे प्रयास
जीनगर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से फरवरी 2017 में सऊदी अरब मजदूरी करने गया। वहां वह ऊट चराने का काम करता था। ह्र्दय गति रुक जाने से 15 जुलाई को सऊदी में मौत हो गई। तब से उसके शव को लाने में परिजन अथक प्रयास करने के बाद भी शव लाने में दिक्कतें थी। भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेड़िया व जिले के पूर्व सांसद पंजाब के राज्यपाल वी पी सिंह ने सऊदी दूतावास व भारतीय विदेश मंत्रालय से सम्पर्क साद कर शव को लाने में मदद की। शव का गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया गया।