
वल्र्ड चैम्पियनशिप- 2017 (अंडर-16 बालिका वर्ग) में भारत का प्रतिनिधित्व करती दिव्यांशी
भीलवाड़ा।
वस्त्रनगरी की नवोदित प्रतिभा 16 वर्षीय दिव्यांशी गलुण्डिया ने उस समय खुद के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल करने के साथ भीलवाड़ा व राजस्थान गौरव बढ़ाया जब उन्होंने अण्डर-16 वल्र्ड चैम्पियनशिप में तिरंगे के साथ मार्चपास्ट किया। दिव्यांशी रूस के सेन्ट पीट्र्सबर्ग में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बिलियड्र्स एवं स्नूकर के तत्वावधान में वल्र्ड चैम्पियनशिप- 2017 (अंडर-16 बालिका वर्ग) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है। प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलेगी।
दिव्यांशी के प्रशिक्षण से जुड़े कैलाश पालिया ने बताया, उद्घाटन सत्र में दिव्यांशी ने कन्ट्रीवाइज परेड में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के साथ रूटमार्च किया। इस चैम्पियनशिप में 15 देशों के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे है। दिव्यांशी का प्रथम मुकाबला बुधवार रात रूस की पोलिना एस्थाखोआ से होगा। फिर मेलिना मर्गा (बेलारूस) एवं सेनिला जाखोआ (रूस) से भिड़ेगी। इन मैचों में राउंड रोबिन लीग मैच बेस्ट थ्री फ्रे म्स में खेले जाएंगे। इनमें विजयी खिलाडिय़ों का सेमीफाइनल में प्रवेश होगा। दिव्यांशी राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी है जिसका चयन अंडर 16 बिलियड्र्स वल्र्ड चैम्पियनशिप में चुनी गई है।
सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड
दिव्यांशी के नाम 9 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय प्रतिस्पद्र्धा में भाग लेकर देश की सबसे युवा स्नूकर एवं बिलियड्र्स खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। उसकी मां पूजा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। दिव्यांशी राजस्थान की एकमात्र खिलाड़ी है जिसका चयन अंडर 16 बिलियड्र्स वल्र्ड चैम्पियनशिप में चुनी गई है।
भीलवाड़ा की बेटी के प्रदर्शन पर शहर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल
भीलवाड़ी की बेटी दिव्यासीं के अण्डर-16 वल्र्ड चैम्पियनशिप में तिरंगे के साथ मार्चपास्ट किया। दिव्यांशी रूस के सेन्ट पीट्र्सबर्ग में इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ बिलियड्र्स एवं स्नूकर के तत्वावधान में वल्र्ड चैम्पियनशिप- 2017 (अंडर-16 बालिका वर्ग) में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर शहर के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। इस चैम्पियनशिप में 15 देशों के 70 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
Published on:
05 Oct 2017 12:27 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
