6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बारिश-अंधड़ ने छीनी ले ली बालक की जान

The child's life was taken away by the rain and hail जहाजपुर थाना क्षेत्र र्के पीपलूंद में गुरुवार शाम बारिश के साथ उठे तेज अंधड़ ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। अंधड़ के कारण टीनशेड की दीवार ढहने से दबने से बालक की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Google source verification
surat : 30 से 50 किमी गति से चली हवा,भारी बारिश से शहर में कई जगह पानी भरा

surat : 30 से 50 किमी गति से चली हवा,भारी बारिश से शहर में कई जगह पानी भरा

भीलवाड़ा। जहाजपुर थाना क्षेत्र र्के पीपलूंद में गुरुवार शाम बारिश के साथ उठे तेज अंधड़ ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। पलभर में घर में कोहराम मच गया। अंधड़ के कारण टीनशेड की दीवार ढहने से दबने से बालक की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। चार जनों को मामूली चोटें आई।

जानकारी के अनुसार अंधड़ चलने से शाम को कुछ लोग खेतों से घर लौट रहे थे। रास्ते में तेज बारिश आ गई। बचने के लिए शंकर गुर्जर के खेत पर लगे टीनशेड के नीचे ग्रामीणों ने शरण ली। अंधड़ से टीनशेड की दीवार ढह गई। वहां खड़ा रमेश गुर्जर का ग्यारह साल का पुत्र पप्पू, सुवा जाट, नंदूसिंह, ओमप्रकाश जाट व शंकर जाट नीचे दब गए। मलबा हटाकर गम्भीर रूप से घायल पप्पू को जहाजपुर चिकित्सालय लाए। चिकित्सक ने पप्पू को मृत बताया जबकि बाकी को मामूली चोटें आइ