7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जीप-बाइक में लगा गए थे आग, भागते हुए रायपुर पुलिस के चढ़ गए हत्थे

रायपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में काले शीशे चढ़ी कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें पिस्टल, तलवार और २ लाख ३४ हजार रुपए बरामद कर पांच जनों को गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification
The jeep-bike was set on fire, was caught by the Raipur police while f

The jeep-bike was set on fire, was caught by the Raipur police while f

भीलवाड़ा. रायपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी में काले शीशे चढ़ी कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें पिस्टल, तलवार और २ लाख ३४ हजार रुपए बरामद कर पांच जनों को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपी एक दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी के निकट बगीची में उत्पात मचाते कुछ लोगों पर हमला कर जीप और बाइक में आग लगाकर भाग थे।

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि रायपुर पुलिस ने सुरास चौराहे पर नाकाबंदी की थी। तभी काले शीशे चढ़ी कार रुकवाई। उसमें पांच जने बैठे थे। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। गाड़ी की तलाशी लेने पर एक पिस्टल, पांच तलवार, एक सरिया तथा २ लाख ३४ हजार रुपए नकद मिले। आरोपियों को पकड़ कर थाने लाया गया। पूछताछ में अपना नाम रूपाहेली (रायला) निवासी राहुल उर्फ मुरली कुमावत, पांसल निवासी मनीष जाट, बापूनगर निवासी अंकित जांगिड़, रायला निवासी शुभम कुमार तथा बापूनगर निवासी ऋषिसिंह राजपूत बताया। इनको गिरफ्तार कर उनकी गाड़ी के काले शीशे उतरवाए गए।

गौरतलब है कि सदर थाना क्षेत्र के पालड़ी के निकट बगीची में स्थित धर्मस्थल पर भजन कर रहे लोगों पर आरोपियों ने सोमवार रात धारदार हथियारों से हमला कर दिया। वहां एक जीप व बाइक में आग लगा दी तथा दुपहिया वाहनों में तोडफ़ोड़ की। पिस्टल से हवाई फायर कर जमकर उत्पात मचाया। आरोपियों के खिलाफ गोविंदपुरा निवासी गोविंद जाट ने मामला दर्ज कराया था। सदर पुलिस को इनकी तलाश थी।