थानाप्रभारी राजेन्द्र ताड़ा ने बताया कि कोटा बाइपास पर नाकाबंदी के दौरान लाडपुरा-सुवाणा की ओर से आई बिना नम्बर की कार को रुकने का इशारा किया। चालक नाकाबंदी तोड़कर वाहन को भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी हाइवे छोड़कर एनएच 148 डी पर चले गए। वहां खेजड़ी इलाके में शम्भूगढ़ पुलिस की नाकाबंदी देखी तो वाहन घूमाकर जाने लगे। इसी दौरान पीछे बनेड़ा थानाप्रभारी जाप्ते के साथ सामने आ गए। बदमाशों ने पुलिस के निजी वाहन को टक्कर मारी। टक्कर से फटा टायर पुलिस वाहन को टक्कर मारने से बदमाशों की कार का आगे का टायर फट गया। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी की तो एक ने पुलिस पर गोली दाग दी। पुलिसकर्मियों ने पीछाकर तीन को दबोच लिया, जबकि एक भाग गया। तलाशी में आरोपियों से एक पिस्तौल, पांच कारतूस तथा एक कारतूस का खोल बरामद किया। गाड़ी से तीन नम्बर प्लेटें भी बरामद हुई। पुलिस पर राहुल ने फायर किया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के साथ हमले का भी मामला दर्ज किया।