6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसा को मारने से पहले कातिल ने पांच पक्षियों को मारा

The murderer killed five birds before killing the mosa मौसा को हथकढ़ शराब में जहर देकर मारने की घटना में पांच जनों की हुई मौत के मामले में आरोपित विनोद कंजर ने पहले कीटनाशक दवा की जान लेने की क्षमता की परख पक्षियों पर की, दाने में कीटनाशक मिला कर खिलाने से दो कबूतर व दो तीतर की मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।

2 min read
Google source verification
The murderer killed five birds before killing the warts

The murderer killed five birds before killing the warts

भीलवाड़ा। मौसा को हथकढ़ शराब में जहर देकर मारने की घटना में पांच जनों की हुई मौत के मामले में आरोपित विनोद कंजर ने पहले कीटनाशक दवा की जान लेने की क्षमता की परख पक्षियों पर की, दाने में कीटनाशक मिला कर खिलाने से दो कबूतर व दो तीतर की मौत हो गई थी। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपित को 23 फरवरी तक रिमांड पर लेते हुए रविवार को सभी घटनास्थलों की तस्दीक की और घटनाक्रम को दोहराया। The murderer killed five birds before killing the mosa

पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मौसा गुल्ला कंजर को मारने के लिए उसने योजना बनाते हुए सुखवाल कृषि सेवा केन्द्र महुआ से गत 20 जनवरी को कीटनाशक खरीदा। कीटनाशक किसी की जान ले सकता या नहीं यह जांच परख के लिए उसने दाने में कीटनाशक मिलाया और बस्ती के बाहर जा कर बिखेर दिया। यहां जहरीला दाना चुगने से दो कबूतर व तीन तीतर की मौत हो गई। इसके बाद ही आरोपित ने नशे के आदी मौसा की शराब में कीटनाशक जहर मिलाने की योजना बनाई।

पुलिस ने अनुसंधान में घटना क्रम दोहराया

आरोपित को न्यायालय में पेश कर २३ फरवरी तक रिमांड पर लिया गया। बयान के आधार पर मांडलगढ़ थाना प्रभारी नेमीचंद चौधरी ने घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि आरोपित ने कहां छिपाया और बाद में इसका उपयोग किस प्रकार किया, इस आरोपित के जरिए रविवार को पूरी तरह से दोहराया।

सम्मान की अनुशंसा
उन्होंने बताया कि समूचे घटना क्रम का खुलासा करने मेें अहम भूमिका निभाने में एएसपी गजेन्द्र सिंह, डिप्टी राहुल जोशी, हैडकांस्टेबल नाथू सिंह, सहीराम व कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह व चन्द्रवीर सिंह तथा सज्जन सिंह आरपीएस प्रोबेशनर वृत्ताधिकारी वृत माण्डलगढ़, नेमीचन्द चौधरी थाना प्रभारी, कांस्टेबल गजराज सिंह को राज्य स्तर पर पुरस्कृत करने की अनुशंसा डीजीपी से की है।

यह था मामला

मांडलगढ़ के सारण का खेड़ा में गत 28 जनवरी को हथकढ़ शराब पीने से पांच जनों की मौत हुई थी। इसमें हथकढ़ शराब बेचने का आरोपित गुल्ला कंजर व आरोपित की मां सतुड्डी भी शामिल थी। पुलिस अनुसंधान के दौरान शनिवार को खुलासा हुआ था कि सारण का खेड़ा का विनोद कंजर अपनी मां सतुड़ी कंजर व मौसी मंजू को आए दिन शराब के नशे में मौसा गुल्ला कंजर के पिटाई करने से वो क्षुब्ध था। मौसा गुल्ला कंजर की हत्या करने के लिए उसने समूचा षडयंत्र रचा। इसी के तहत आरोपित विनोद ने महुआ स्थित दुकान से कीटनाशक खरीदा और 28 जनवरी को मौसा की बोतल में वह कीटनाशक मिला दिया, लेकिन मौसा गुल्ला ने भी पूरी शराब नहीं पी और शेष शराब को उसने अवैध रूप से बना रखी हथकढ़ शराब में मिला दी थी। यह शराब उसने पांच अन्य लोगों को बेच दी थी। इसी कारण यह शराब दुखांतिका हुई। इसी मामले में गिरफ्तार विनोद कंजर को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया।