भीलवाड़ा. प्रदेश में 31, 827 ऐसे खनन श्रमिक हैं, जो सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। भीलवाड़ा जिले में लगभग 1240 मरीज इससे ग्रस्त हैं। जिले में इस बीमारी की जांच कराने वाले 7,750 श्रमिक थे। प्रदेश में सर्वाधिक सिलिकोसिस रोगी जोधपुर में 7473, करौली में 4253 तथा सिरोही में 3163 हैं।