
शहर के बाजार नम्बर 3 में शनिवार रात अज्ञात चोर एक किराणा दुकान में रोशनदान से अन्दर घुसे व नकदी सहित 80 हजार रुपए का माल ले गए।
भीलवाड़ा।
शहर के बाजार नम्बर 3 में शनिवार रात अज्ञात चोर एक किराणा दुकान में रोशनदान से अन्दर घुसे व नकदी सहित 80 हजार रुपए का माल ले गए। सुबह घटना का पता लगा तो दुकानदार ने सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया और रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की।
पुलिस के अनुसार बाजार नम्बर तीन में अरविन्द कोठारी की सत्यनारायण-जगदीशचन्द्र कोठारी के नाम से दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान पहुंचा तो शटर खोलते ही हक्का-बक्का रह गया। दुकान से घी के पैकेट व ड्राय फ्रूटस सहित गल्ले से 27 हजार रुपए भी गायब थे। पुलिस को दी रिपोर्ट में संचालक अरविन्द कोठारी ने बताया कि चोर दुकान से एक-एक किलो के आठ घी के पैकेट, बड़ी मात्रा में काजू-बादाम-पिस्ता सहित 53 हजार का सामान भी ले गए।
बालक की मदद की आशंका की संभावना
जिस दुकान में चोरी हुई उसके शटर के ऊपर रोशनदान ज्यादा बड़ा नहीं है। उसे देखने से स्प्ष्ट हो रहा है कि वारदात को अंजाम देने में किसी बालक का सहारा लिया गया है। बड़े आदमी का तो रोशनदान से अन्दर घुसना संभव नहीं है।
पुलिस को संशय
सब इंस्पेक्टर गोवर्धनलाल ने बताया कि वारदात हुई या नहीं, इसमें संशय है। दुकान का रोशनदान बड़ा नही है। मुश्किल से आठ इंच का है। एेसे में किसी आदमी का अन्दर घुसकर वारदात को अंजाम देना असंभव लग रहा है। पुलिस का कहना था कि रविवार को दुकानें बन्द होने से सीसीटीवी कैमरे नहीं देख पाए। सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही सीसीटीवी देखे जाएंगे। इसके बाद ही वारदात का पुरी तरह पता चल पाएगा।
सर्पदंश से बालिका अचेत
भीलवाड़ा. मंगरोप थाना क्षेत्र के रतनपुरा ग्राम में सर्पदंश से पूजा (13) पुत्री दिनेश दमामी अचेत हो गई जिसे उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
Published on:
01 Apr 2018 09:58 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
