
पुलिस ने दो लाख का माल बरामद कर चोरी के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया।
रायपुर।
पुलिस ने पिकअप से डीजे सामान चोरी का बुधवार को खुलासा कर दिया। एक पखवाड़े पहले हुई वारदात को चार जनों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने दो लाख का माल बरामद कर चोरी के आरोप में चारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की निशान देही पर माल बरामद कर लिया गया। चारों को अदालत में पेश करके रिमाण्ड पर लिया गया। उनसे चोरी की ओर वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।
थानाप्रभारी खींचराज गुर्जर ने बताया कि 3 जनवरी को बोराणा के शंकरलाल खटीक के खेत में डीजे साउण्ड सिस्टम लगी पिकअप खड़ी थी। देर रात खेत से कोई पिकअप चुरा ले गया। पिकअप में करीब दो लाख रुपए का डीजे सामान था। रास्ते में वाहन का चेचिस टूट जाने से आरोपित डीजे सिस्टम को अन्य वाहन में भरकर पिकअप वहीं छोड़ गए। बाद में पुलिस ने लावारिस खड़ी पिकअप बरामद की थी। उसमें से डीजे सामान गायब था।
पुलिस ने पिकअप चोरी के आरोप में थला निवासी विष्णु कुमावत, गोपाल रेगर, खेड़ीमाता (करेड़ा) निवासी राजूलाल कुमावत व डेलास निवासी मेवाराम कुमावत को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की निशान देही पर माल बरामद कर लिया गया। चारों को अदालत में पेश करके रिमाण्ड पर लिया गया। उनसे चोरी की ओर वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।
साइड को लेकर विवाद, गरमाया माहौल, तीन गिरफ्तार
बदनोर. कस्बे में मंगलवार रात साइड को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे गुट के एक शख्स के साथ मारपीट कर दी। इससे माहौल गरमा गया। बदनोर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीन जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक पक्ष की ओर से मारपीट का मामला बदनोर थाने में दर्ज कराया गया। थानाप्रभारी नंदूसिंह ने बताया कि बदनोर बस स्टैण्ड पर कुछ युवक बैठे थे। इस दौरान दो जने बाइक से गुजरे। रास्ते में युवकों के बैठे होने पर उनको साइड में होने की बात कही। इस लेकर वहां बैठे युवक तैश में आ गए। उन्होंने दुपहिया वाहन सवार के घर पहुंच कर वहां से युवक को पकड़ लाए और रास्ते में उससे मारपीट कर दी। इससे माहौल गरमाने पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। विवाद को देखते हुए पुलिस पहुंची। पुलिस ने शाहरूख हुसैन, सलाम हुसैन व साहिद अख्तर उर्फ मुन्ना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया।
Published on:
17 Jan 2018 09:52 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
