कार्यक्रम में जिला कलक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधू, विशिष्ट न्यायाधीश [मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण] बीना जैन, नगर परिषद के सभापति राकेश पाठक ने प्रतिभागियों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर बच्चों ने गणपति वंदना, कत्थक, इंडियन, बालीवुड और वेस्टर्न डांस, राजस्थानी नृत्य, गिटार वादन और मॉडलिंग की प्रस्तुति दी।