27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए हर विद्यालयों में होगी प्रतियोगिता

-सरकारी व निजी स्कूलों में होगा अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड व अमृत कुंभ सम्मान -तीन चरणों में होगी परीक्षा, विजेता को मिलेगा नकद पुरस्कार -शिक्षकों को भी मिलेगा आत्मकथा व लेख लिखने का मौका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 4 May 2025, 10:51 AM IST

There will be competition in every school to make Hindi language popular

There will be competition in every school to make Hindi language popular

हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड एवं अमृत कुंभ सम्मान प्रतियोगिता प्रदेश के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में होगा। हिंदी भाषा को लोकप्रिय बनाने और छात्रों तथा शिक्षकों को हिंदी भाषा में अपनी दक्षता दिखाने के लिए फाउंडेशन ने एक मंच प्रदान किया है। प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों को हिंदी भाषा में अपनी दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

तीन चरणों में होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने बताया कि यह आयोजन कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए होगा। कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता एक ही चरण में होगी। कक्षा 3 से कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 चरणों में होगा। प्रथम चरण की परीक्षा में विद्यालय स्तर पर कक्षा में (80 प्रतिशत से अधिक) अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित द्वितीय चरण एवं तृतीय चरण की परीक्षा के लिए नामांकित किया जाएगा। द्वितीय एवं तृतीय चरण की परीक्षा का आयोजन हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन एवं विद्यालय की ओर से निर्धारित केंद्र पर होगी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विजेता को मिलेगा सम्मान

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों एवं शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

परीक्षा के लिए समय तय

परीक्षा आयोजन के लिए प्रस्तावित तिथियां 28 व 31 जुलाई, 20 व 29 अगस्त, 11 व 26 सितम्बर, 9 व 15 अक्टूबर अथवा हिन्दी ओलंपियाड फाउंडेशन एवं विद्यालय की ओर से निर्धारित की गई तिथि पर होगी।

अमृत कुंभ सम्मान-2025

हिंदी ओलम्पियाड फाउंडेशन की ओर से अमृत काल एवं आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में अमृत कुंभ सम्मान-2025 आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिंदी शिक्षकों से स्वरचित रचनाएं आमंत्रित की जाएगी जो अप्रकाशित हों तथा जीवन मूल्य की परिधि में आती हों। इसमें कविता 80 से 150 शब्द, बाल कहानी, जीवनी, संस्मरण, निबन्ध, आत्मकथा, लेख, डायरी, यात्रा-वृत्तांत, रेखाचित्र आदि विधाएं 300 से 500 शब्द, एकांकी नाटक 500 से 700 शब्द तक लिए जाएंगे। उत्कृष्ट रचनाओं को हिंदी ओलम्पियाड़ फाउंडेशन की सम्बन्धित वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग