थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने बताया कि विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि चार माह पूर्व शाम को वे मवेशियों को चारा डालने गई थी। इसी दौरान धुवाला पंचायत के लांगरों का खेड़ा निवासी प्रेमलाल तेली ने चाकू दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान उसकी वीडियो क्लीपिंग बना ली और बाद में उसे ब्लेकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।