21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाबू की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार, दो बाल अपचारी निरूद्ध

मांडल पुलिस ने ब्यावर मार्ग स्थित रावों का खेड़ा चौराहे पर तीन दिन पहले घर के बाहर शोर मचा रहे लोगों को टोकने पर कावलिया निवासी पाबू सिंह की पीट-पीट कर हत्या के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Three arrested for the murder of Pabu, two child abusers held

Three arrested for the murder of Pabu, two child abusers held

भीलवाड़ा. मांडल पुलिस ने ब्यावर मार्ग स्थित रावों का खेड़ा चौराहे पर तीन दिन पहले घर के बाहर शोर मचा रहे लोगों को टोकने पर कावलिया निवासी पाबू सिंह की पीट-पीट कर हत्या के मामले में तीन जनों को गिरफ्तार किया। दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया गया। आरोपियों को शुक्रवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया जाएगा। उनसे वारदात के काम में लिया हथियार बरामद किया जाएगा।
थानाप्रभारी राजेन्द्र गोदारा ने बताया कि बनेड़ा निवासी सत्यनारायण लुहार, गोपालसिंह तथा महेंद्रसिंह को गिरफ्तार किया गया। दो बाल अपचारियों को निरूद्ध किया गया। रावों का खेड़ा चौराहे पर रविवार रात घर के बाहर शोर मचा रहे लोगों को पाबू के दोस्त कुंदन ने टोका। इससे नाराज युवक झगड़े पर उतारू हो गए। कुंदन साथियों को बुलाने गया तो पीछे से कुछ लोगों ने पाबू को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसे गम्भीर हालत में भीलवाड़ा ले जाया गया। वहां से उदयपुर रैफर कर दिया। वहां पाबू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग