
सरथला निवासी विष्णु (12) पुत्र राजू धाकड़, कालू (13) पुत्र गोपी धाकड़, रमेश (14) पुत्र उगमा धाकड़ भेड़े चराने जंगल में गए। इस दौरान 11 हजार केवी लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था। तीनों उसकी चपेट में आ गए।

इसका पता चलने पर सरथला के पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा के साथ ग्रामीण मौके पर दौड़े।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण काफी समय से विद्युत पोल के तार टूटे हुए थे। जिनमें करंट बह रहा था।

जिससे बालकों के पैर तार से टच हो जाने से यह हादसा हुआ। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग की जेईएन पूजा जैन ने विद्युत कर्मचारी को मौके पर भेजा। तीनों बच्चे बेहोशी की हालत में मिले। उनको काछोला लाया गया। हालत नाजुक होने से भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया।