7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंधी समाज को मांगने पड़े दोनो दलो से टिकट

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Google source verification
Ticket from both the parties demanding Sindhi society in bhilwara

Ticket from both the parties demanding Sindhi society in bhilwara

भीलवाड़ा।


सिंधी समाज ने राजस्थान के दोनो प्रमुख दलों से राजनीति में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। सर्व सिंधी समाज महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित अंगनानी ने कोटा स्थित संत कंवरराम धर्मशाला सभागार में सिंधी समाज के आयोजित कार्यक्रम में कहा कि राजनीतिक दृष्टि से सिंधी समाज अब तक काफी पिछड़ा हुआ है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिंधी बहुल क्षेत्रों में भाजपा ५ व कांग्रेस 4 सीटों पर समाज के प्रतिनिधियों को टिकट दे। दोनो दल ऐसा नहीं करते है तो तीसरा मोर्चा ही समाज के लिए एकमात्र विकल्प होगा।

उन्होंने ने कहा कि दोनों प्रमुख दलों में वर्तमान में समाज के जो विधायक हैं उन्हें दोबारा से अवसर दिया जाए। प्रदेश में समाज के करीब 14 लाख मतदाता है। जयपुर में सांगानेर, मालवीय नगर में समाज का वर्चस्व है। कोटा दक्षिण, उदयपुर समेत कई जगह सिंधी बाहुल्य क्षेत्र है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री तुलसीदास नथरानी ने महासभा की संगठनात्मक गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि महासभा का देशभर में विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल इसकी 30 शाखाएं हैं। देशभर में 100 से अधिक शाखाएं बनाने का लक्ष्य है।

महासभा की प्रांतीय बैठक हुई जिसमें धर्मशाला के अध्यक्ष गिरधारी पंजवानी, कोटा महासभा के जिलाध्यक्ष सुरेश चांवला, उपाध्यक्ष नानकराम भागवानी, महिला प्रदेशाध्यक्ष मिताली हंसराजानी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री नथरानी के नेतृत्व में भीलवाड़ा से महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी, महासचिव पंकज हेमराजानी, उपाध्यक्ष गुलशन वीधानी, महेश नथरानी, ईश्वर मंगलानी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।