यहां भंडार से 217 ग्राम स्वर्ण 8100 ग्राम रजत के अलावा पिछले माह मंदिर मंडल कार्यालय में 84 ग्राम 570 मिलीग्राम स्वर्ण तथा 23 किलो 936 ग्राम 400 मिलीग्राम रजत आभूषण तथा सामग्री प्राप्त हुई है। गत वर्ष इसी अमावस्या की चतुर्दशी के अवसर पर 7 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि निकली थी। इस हिसाब से गत वर्ष की तुलना में 10 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नोटों की गणना के दौरान मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर, सदस्य श्रीलाल पाटीदार, संजय मंडोरा, भंवरलाल सोनी व प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर मौजूद थे।