बड़लियास थाना क्षेत्र में साढ़े तीन माह पूर्व पेट्रोल पम्प सेल्समैन की आंख में मिर्ची झोंककर दो लाख आठ हजार रुपए छीन ले जाने के मामले में शनिवार को एक व्यक्ति को कोटड़ी पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया। उसे जयपुर से हिरासत में लिया गया। वारदात में एक और शामिल था। उसकी भी मामले में तलाश की जा रही है। इस प्रकरण को कोटड़ी थाना पुलिस ने गत दिनों खोला था। मुख्य आरोपी की पकड़ में आने के बाद सेल्समेल के साथ लूट की वारदात खुली थी।