8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी सैन्यकर्मी बन सेेना के जवानों से दोस्ती कर पाक के लिए जासूसी, भीलवाड़ा का युवक समेत दो जने गिरफ्तार

- फर्जी सैन्यकर्मी बनकर सेेना के जवानों से दोस्ती कर हासिल करते थे गोपनीय जानकारी - धनराशि के प्रलोभन में आए, इंटेलीजेंस की कार्रवाई, भीलवाड़ा में भी मचा हड़कम्प
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 14 Aug 2022, 12:59 AM IST

फर्जी सैन्यकर्मी बन सेेना के जवानों से दोस्ती कर पाक के लिए जासूसी, भीलवाड़ा का युवक समेत दो जने गिरफ्तार

फर्जी सैन्यकर्मी बन सेेना के जवानों से दोस्ती कर पाक के लिए जासूसी, भीलवाड़ा का युवक समेत दो जने गिरफ्तार

जयपुर/ भीलवाड़ा

राजस्थान इंटेलिजेंस पुलिस ने भारतीय सेना की जानकारी पाकिस्तान के ISI एजेंटों को देने के मामले में भीलवाड़ा जिले के बेमाली के रहने वाले युवक समेत दो जनों को शनिवार को गिरफ्तार किया। इनमें एक जयपुर का है। यह लोग धनराशि के प्रलोभन में पाकिस्तान को गोपनीय जानकारी भेजते थे। इसके लिए फर्जी सैन्यकर्मी बनकर सेना के जवानों से दोस्ती कर जानकारी हासिल करते थे। जिले के एक व्यक्ति के पकड़े जाने के बाद भीलवाड़ा में हड़कम्प मच गया।

इंटेलिजेंस के डीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि राजस्थान सीआईडी इंटेलिजेंस द्वारा पाक खुफिया एजेंसी की ओर से राजस्थान में की जाने वाली जासूसी गतिविधियों की सतत निगरानी के लिए ऑपरेशन सरहद चलाया जा रहा है। टीम ने पाक को खुफिया जानकारी भेजने के आरोप में भीलवाड़ा जिले के बेमाली निवासी नारायणलाल गाडरी और जयपुर के विराट नगर स्थित सूरजपुरा निवासी कुलदीप सिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है। कुलदीप पाली के जैतारण में एक शराब ठेके पर सेल्समैन है। पूछताछ में सामने आया कि धनराशि के प्रलोभन में गोपनीय जानकारी भेज रहे थे।

इस तरह फंसाते थे जाल में -

आरोपी विभिन्न मोबाइल कम्पनियों के सिमकार्ड जारी करवा कर उनसे सोशल मीडिया एकाउंट चलाते थे। दोनों आरोपियों ने सेना की वर्दी पहनकर फोटो खींचवाए और फिर सोशल मीडिया पर सैन्यकर्मी बनकर अन्य जवानों से संपर्क कर रहे थे। इन लोगों ने महिला पाक हैंडलिंग अफसरों के चाहने पर छदम महिला के नाम से भी फर्जी एकाउंट बना रखा था। भारतीय सेना के जवानों से दोस्ती करके उनसे भारतीय सेना से सम्बंधित गोपनीय सूचनाएं प्राप्त कर पाक महिला हैडलिंग अफसरों को उपलब्ध करवाते। इसकी एवज में उनको धनराशि प्राप्त होती थी। दोनों के बैंक खातों में भेजी गई सामरिक महत्व की सूचनाओं की एवज में यूपीआई के माध्यम से धनराशि प्राप्त हुई।

पहले खलासी था नारायण, चोरी के आरोप में जेल भी गया-

पूछताछ में सामने आया कि नारायण पहले ट्रक का खलासी था। कुछ समय तक एक गैस एजेंसी पर काम भी किया। गांव में ही एक मकान में चोरी के मामले में उसे जेल भेजा जा चुका है। कुछ समय से फालतू घूम रहा था। रात को घर से निकलता था और कहां जाता इस बारे में ग्रामीणों को पता नहीं है। गौरतलब है कि गत दिनों सुभाषनगर थाना पुलिस ने सांगानेर के एक व्यक्ति को पकड़ा था। उसके मोबाइल में पाकिस्तान के सम्पर्क के दस नबंर मिले। पुलिस ने जांच के लिए खुफिया एजेंसी को भेजा हुआ है।