
क्षेत्र के हुरड़ा गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बरेली तालाब पर नहाने गई दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई।
गुलाबपुरा/ हुरड़ा।
क्षेत्र के हुरड़ा गांव में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बरेली तालाब पर नहाने गई दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। एक गहराई में चले जाने से डूबने लगी तो दूसरी छोटी बहन को बचाने के लिए दौड़ी थी। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार हुआ। घरों में शाम को चूल्हे नहीं जले।
थानाधिकारी सतीश मीणा ने बताया कि हुरड़ा निवासी पुखराज गर्ग की नौ साल की पुत्री पूर्णिमा और आठ साल की देविका कुछ बच्चों के साथ सुबह गांव में ही स्थित बरेली तालाब में नहाने गई। पानी में अठखेलिया करते हुए देविका गहराई में चली गई। इससे वह डूबने लगी। देविका की चीख सुनकर किनारे पर नहा रही पूर्णिमा उसे बचाने के लिए दौड़ी। दोनों की गहराई में चले से डूब गई। इस दौरान वहां नहा रहे अन्य बच्चे डर गए। उनमें से एक बालक गांव की ओर दौड़ा और उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
आधा घण्टे लगा पहुंचने में, तब तक टूट गई सांसे
घटनाक्रम से लेकर ग्रामीणों के वहां पहुंचने तक आधा घण्टा लग गया। सरपंच कैलाश जाट की अगुवाई में ग्रामीण तालाब में कूदे। करीब बीस मिनट तलाश के बाद दोनों बहनों को बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान परिजन भी वहां पहुंच गए। मौके पर कोहराम मच गया। उनको गुलाबपुरा स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम कराया।
बाजार बंद, एक चिता पर अंतिम संस्कार
घटना के बाद शोक में हुरड़ा के बाजार बंद हो गए। पेशे से ऑटो चालक पुखराज स्कूली बच्चों को लाने व ले जाने काम करते है। उनके एक बड़ी पुत्री व सबसे छोटा पुत्र है। परिवार के आर्थिक हालत ठीक नहीं है। शव गांव पहुंचते ही घर के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया।
Published on:
19 Apr 2018 08:33 pm

बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
