8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उड़द की फसल में पीलिया रोग

जिले के फूलिया व शाहपुरा तहसील में उडद की फसल में पीलिया रोग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 25 Aug 2020, 4:11 AM IST

udad kee phasal mein peeliya rog in bhilwara

udad kee phasal mein peeliya rog in bhilwara

भीलवाड़ा .

जिले के फूलिया व शाहपुरा तहसील में उडद की फसल में पीलिया रोग की शिकायत के बाद खराबे के सर्वे करने के आदेश जिला कलक्टर ने दिए है। कृषि उपनिदेशक रामपाल खटीक ने बताया कि दोनों तहसीलों में उडद की फसल को यलो मोजेक वायरस जनित रोग होने की शिकायत मिली थी। किसानों ने कृषिमंत्री को इस बारे में अवगत कराया था। सरकार से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत इस रोग से हुए खराबे का सर्वे कर सात दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
..............
आप पार्टी का आक्सीजन लेवल जांच अभियान
भीलवाड़ा . कोरोना संक्रमण से बचने के लिए आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया। इसके तहत सोमवार को आजाद नगर चौराहे पर लोगों के ओक्सीमीटर से आक्सीजन लेवल की जांच की। अगर किसी का आक्सीजन लेवल 95 से कम हो तो उन्हें अस्पताल जाने की सलाह दे रहे। आप पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष रणजीत सिंह कारोही ने बताया कि कोरोना का समय रहते इलाज हो और आक्सीजन की कमी से किसी की मृत्यु न हो। अभियान में युथ विंग अध्यक्ष हेमेंद्र मेहता, अशोक मुंदड़ा, धर्मेन्द्र शर्मा, नारायण भागेरिया, बाबु लाल चौधरी आदि उपस्थित थे।