8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेरोजगारी का आलम, हर पद पर 16 दावेदार

भीलवाड़ा . विद्या संबल योजना के तहत जिले में 3127 पदों के लिए 50 हजार आवेदन मिले हैं। शहरी क्षेत्र में गेस्ट फेकल्टी के तहत बड़े स्तर पर आवेदन मिले जबकि दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र में कम आवेदन आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 13 Nov 2022, 12:25 PM IST

बेरोजगारी का आलम, हर पद पर 16 दावेदार

बेरोजगारी का आलम, हर पद पर 16 दावेदार

भीलवाड़ा . विद्या संबल योजना के तहत जिले में 3127 पदों के लिए 50 हजार आवेदन मिले हैं। शहरी क्षेत्र में गेस्ट फेकल्टी के तहत बड़े स्तर पर आवेदन मिले जबकि दूरदराज व ग्रामीण क्षेत्र में कम आवेदन आए। बीएड के साथ एमएड और अन्य शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज भी जमा कराए गए हैं।सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि शिक्षकों की स्थाई भर्ती होने पर प्रति घंटे की दर पर रखे शिक्षकों को घर भेज दिया जाएगा। विद्या संबल योजना में शिक्षकों को प्रति घंटे के हिसाब से मानदेय मिलेगा। शुक्रवार को अस्थाई वरीयता सूचियों का प्रकाशन किया गया।


75 और 25 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे

शिक्षा विभाग के अनुसार गेस्ट फेकल्टी के तहत फस्ट व सेकंड ग्रेड पदों के लिए बीएड की डिग्री पर्याप्त है। स्नातक-स्नातकोत्तर की डिग्री या अंक तालिका की फोटो प्रति देनी है। इस आधार पर 75 और 25 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। कई जगहों पर आवेदकों ने पीएचडी, नेट-स्लेट की योग्यता के दस्तावेज तथा अन्य डिग्रियां भी फार्म के साथ जमा कराए हैं।
इन पदों पर भर्ती

गेस्ट फेकल्टी में विभिन्न विषयों के व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक तथा शारीरिक शिक्षकों पर नियुक्ति की जानी है। अध्यापक लेवल प्रथम और द्वितीय के लिए प्रति घंटा 300 रुपए, वरिष्ठ अध्यापक के लिए 350 रुपए, व्याख्याता को 400 रुपए, प्रयोगशाला सहायक और शारीरिक शिक्षा शिक्षक के लिए 300-300 रुपए प्रति घंटा मानदेय तय किया गया है। इसमें भी महीने के अधिकतम मानदेय की सीमा तय की गई है। इस हिसाब से रोजाना करीब ढाई-तीन घंटे का ही अधिकतम भुगतान कार्मिकों को मिल पाएगा।
कमेटी करेगी चयन

आवेदनों की जांच कर चयन के लिए पीइइओ स्तर पर कमेटी बनाई है। इसमें स्कूल का प्रधानाचार्य, पीइइओ व दो वरिष्ठ शिक्षकों को शामिल किया जाएगा। संबंधित स्कूल में सीनियर अध्यापक नहीं होने पर सीबीइओ स्तर से दो वरिष्ठ शिक्षकों की सूची दी जाएगी।

इनका कहना है

विद्या संबल योजना के तहत स्कूलों में प्राप्त आवेदनों के जमा होने के बाद अस्थाई वरीयता सूची प्रकाशित कर दी गई हैं। 14 नवंबर तक इन पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
योगेश पारीक, डीइओ माध्यमिक, भीलवाड़ा
----

यूं रहेगा टाइम फ्रेम
12 व 14 नवंबर: आपत्तियां ली जाएगी
16 नवंबर: अंतिम वरीयता सूची का प्रकाशन

17 व 18 नवंबर: मूल दस्तावेज की जांच
19 नवंबर: नियुक्ति आदेश जारी किए जाएंगे

26 नवंबर: कार्यग्रहण की अंतिम तिथि