11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां वाटर पार्क में JCB से तोड़फोड़, हवाई फायर से सनसनी, लोगों में अफरा-तफरी

Bhilwara News : चित्तौड़गढ़ रोड पर हमीरगढ़ के निकट गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने वाटर पार्क में घुसकर सरेआम गुंडागर्दी कर वहां आधा घंटे उत्पात मचाया। पार्क में जबरन जेसीबी ले जाकर जमकर तोड़फोड़ की। यहीं नहीं हवाई फायर कर सनसनी फैला दी।

2 min read
Google source verification

Bhilwara News : चित्तौड़गढ़ रोड पर हमीरगढ़ के निकट गुरुवार दोपहर कुछ लोगों ने वाटर पार्क में घुसकर सरेआम गुंडागर्दी कर वहां आधा घंटे उत्पात मचाया। पार्क में जबरन जेसीबी ले जाकर जमकर तोड़फोड़ की। यहीं नहीं हवाई फायर कर सनसनी फैला दी। इससे वाटर पार्क में मौज-मस्ती के लिए आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के कारण लोग इधर-उधर दौड़ते रहे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि गंगरार पूर्व प्रधान वाटर पार्क में अपने परिचितों को नौकरी लगाना चाहता था। जबकि संचालक ने भीलवाड़ा के कर्मचारी रखे हुए है। इसके अलावा फ्री एंट्री भी हुड़दंग का कारण बना। इस सबंध में वाटर पार्क संचालक व पूर्व प्रधान ने परस्पर मामला गंगरार थाने में दर्ज कराया है।

गंगरार डीएसपी रविन्द्रप्रताप सिंह के अनुसार वाटर पार्क कर्मचारी गुवारड़ी निवासी दिलीप कुमार व सुखदेव गुर्जर ने रिपोर्ट दी। परिवादी ने बताया कि दोपहर एक बजे पूर्व भाजपा मंडल साडास व पूर्व प्रधान सोनियाणा निवासी देवीलाल जाट कुछ साथियों के साथ चित्तौड़गढ़ रोड पर किंग्स वाटर पार्क आए। टिकट का शुल्क चुकाए बिना अंदर घुसने लगे। गेट पर मौजूद कर्मचारियों ने रोका तो राजनीतिक धमकी दी व मारपीट पर उतारू हो गए। फोन कर बड़ी संख्या में युवकों को वहां बुला लिया। जेसीबी लेकर जबरन वाटर पार्क में घुस गए। वहां जेसीबी से जमकर तोड़फोड़ की। वहां मौजूद लोगों के साथ भी मारपीट कर बदसलूकी की।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : जादू टोने से पैसों को करते थे दोगुना, पुलिस ने पकड़ा तो खोले कई राज

पार्क कर्मचारियों ने उनको रोका तो उन पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पानी से निकल कर लोग इधर-उधर भागने लगे। कई महिलाएं और बच्चे घटना को देख रोने लगे। उत्पात मचा रहे युवकों ने तोड़फोड़ कर वहां रखी राशि भी लूट ली। उधर, दूसरे पक्ष से साडास निवासी संजय वैष्णव ने भी रिपोर्ट दी। संजय ने आरोप लगाया कि वह तथा पूर्व प्रधान देवीलाल जाट किसी कार्य से ततपुरा की ओर जा रहे थे वाटर पार्क से बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां गए। वहां बच्चों के साथ बदसलूकी किए जाने की उलाहना देने पर सुखदेव गुर्जर, दिलीप गुर्जर, राहुलसिंह समेत वाटर पार्क के अन्य कर्मचारियों ने हथियारों से हमला किया। हंगामे की सूचना पर डीएसपी सिंह और गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : फास्टैग में सेंधमारी…घर के बाहर खड़ी गाड़ियों का कट रहा टोल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पार्क में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ और उत्पात का वीडियो बना लिया। बाद में यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। वीडियो में बड़ी संया में युवक उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं।