8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वसुंधरा राजे कांग्रेस पर फिर गरजी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे रविवार को फिर राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान अभी तक महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पाप का घड़ा भर गया है, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में फूटने वाला है। vasundhara raaje kaangres par phir garajee
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 23 Jul 2023, 10:01 PM IST

वसुंधरा राजे कांग्रेस पर फिर गरजी

वसुंधरा राजे कांग्रेस पर फिर गरजी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने रविवार दोपहर चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कृषि उपज मंडी परिसर में पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचन्द कृपलानी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में राजस्थान अभी तक महिला अत्याचार, दलित अत्याचार, भ्रष्टाचार और बेरोज़गारी में देश में पहले स्थान पर है।

राजे ने सोनिया गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हे मणिपुर की महिलाओं की चिंता है, परंतु राजस्थान की महिलाओं की चिंता नहीं है, जहां उनकी कांग्रेस पार्टी की सरपरस्ती में हर रोज़ क़रीब बीस महिलाओं की इज्जत पर प्रहार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकट से विकट परिस्थितियों में भी राजस्थान की जनता हमारी ढाल बन कर खड़ी रही, वरना ये साढ़े 4 साल आसानी से नहीं कटते। बाधाएं भी आई, लेकिन आपके हौसलों के आगे नहीं टिक पाईं। ।

राजे ने अपने कार्यकाल की भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना का जिक्र किया। उन्होंने शायरी के अंदाज में कहा कि जनता का प्यार हमसे कोई नहीं छीन सकता, बेफ़िक्र हैं हम, आईने सा किरदार रखते हैं, फ़िक्र वो करे जो चेहरे एक नहीं दो चार रखते है। इस दौरान श्रीचंद कृपलानी समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

राजे ने कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस व भाजपा के नेताओं में सबसे बडा अंतर यही है कि भाजपा के नेता जनता की भलाई करने में विश्वास करते है, जबकि कांग्रेस के नेता खुद के फायदे की सोचते है।
राजे ने कृपलानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी पीडित मानवता की सेवा ईमानदारी, जनता से सीधे जुडाव की प्रशंसा करते हुए उनके राजनैतिक जीवन के बारे में बताया। उन्होंने छोटीसादडी क्षेत्र में हुई चार राजनैतिक हत्याओं पर भी रोष प्रकट किया व उदयपुर में कन्हैयालाल हत्या कांड को लेकर राज्य सरकार पर प्रहार किए।

राजे ने अपने कार्यकाल की भामाशाह योजना, अन्नपूर्णा योजना, मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन योजना का जिक्र किया। मंच से उन्होंने सांवरिया सेठ का जयकारा व जय-जय राजस्थान का नारा लगाया।
इससे पूर्व राजे के हेलीपैड पहुंचने पर कृपलानी सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। जहां से उन्हे जिला परिषद सदस्य गब्बरसिंह अहीर, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट के नेतृत्व में विशाल वाहन रैली के साथ कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

रास्ते में राजे ने राजमाता सिंधिया, महाराणा प्रताप व पूर्व उपराष्ट्रपति भैरूसिंह शेखावत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राजे के काफिले का जगह जगह विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, युवा मोर्चा अध्यक्ष कपिल चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में पूर्व विधायक अशोक नवलखा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों, सरपंचगण, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजे का 21 किलो वजनी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।

संचालन कवि शशिकांत यादव व पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह शक्तावत ने किया। राजे ने कृपलानी के साथ जन्मदिन पर केक भी काटा। सभा के पश्चात राजे भाजपा नगर उपाध्यक्ष विमल कोठारी के नवनिर्मित भवन पारसमणी पर आयोजित संक्षिप्त अभिनन्दन समारोह में पहुंची।