11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अवैध खनन में लिप्त वाहन जब्त

प्रशासन ने कराए मुकदमे दर्ज

less than 1 minute read
Google source verification
अवैध खनन में लिप्त वाहन जब्त

अवैध खनन में लिप्त वाहन जब्त

भीलवाड़ा।
प्रशासन, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखी। मांडलगढ़ में उपखण्ड अधिकारी उत्साह चौधरी के नेतृत्व में बजरी का 80 टन स्टॉक जब्त किया। आसींद क्षेत्र में एसडीएम घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। आसींद तहसीलदार बेनी प्रसाद ने बताया कि आसींद, साबदड़ा, हदवों का खेड़ा, रतनपुरा में 2 दिन में अवैध खनन के चार प्रकरण दर्ज कराए। शंभुगढ़ नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध खनन के 2 प्रकरणों में राजस्थान काश्तकार अधिनियम धारा 177 के तहत कार्रवाई की व एफआईआर दर्ज की गई। आसींद के आमेसर के निकट क्वाट्र्ज का अवैध खनन पाया गया। वहां से 1 जुगाड़ क्रेन तथा 45 टन क्वाट्र्ज जब्त किया।
ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी छोड़ भागे
बागोर में कोठारी नदी में अवैध बजरी दोहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने गई पुलिस को देखकर माफिया दो ट्रैक्टर ट्रॉली व जेसीबी छोड़कर भाग गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने खनिज विभाग को सूचना दी।
---
लाछुड़ा हादसे के मुख्य आरोपी का पिता रिमाण्ड पर
आसींद. थाना पुलिस ने गिरफ्तार लाछुड़ा खदान हादसे के जिम्मेदार मुख्य आरोपी कालू उर्फ सिराज के पिता नूर मोहम्मद को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे नूर मोहम्मद को दो दिन के रिमाण्ड पर लिया। मामले में शामिल खातेदार और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है। गौरतलब है कि खनिज विभाग के खनिकार्यदेशक (प्रथम) दिनेश बोहरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें खनन की अनुमति नहीं के बाद अभी अवैध खनन करने से सात श्रमिकों की मौत हुई।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग