5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रामीणों की मुखर आवाज पहुंची सरकार तक, बदनोर अब नई पंचायत

ग्रामीणों की मुखर आवाज पहुंची सरकार तक, बदनोर अब नई पंचायतजिले में अब 14 पंचायत समितियां होगीहुरड़ा में अंटाली को जोड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
voice of the villagers has reached the gov., Badnore is now panchayat in bhilwara

voice of the villagers has reached the gov., Badnore is now panchayat in bhilwara

भीलवाड़ा .

Badnore is now a new panchayat बदनोर के ग्रामीणों की मुखर आवाज आखिर कार सरकार तक पहुंच गई। ग्रामीणों की मांग को सुनते हुए आसीन्द पंचायत समिति से बदनोर के अलग पंचायत समिति बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। अब जिले में १४ पंचायत समितियां होगी। हुरड़ा पंचायत समिति में एक ग्राम पंचायत अंटाली को भी जोड़ा गया है। अब हुरड़ा पंचायत में २३ ग्राम पंचायते होगी। इसी प्रकार अन्य पंचायतों में भी कुछ बदलाव किए गए है।
Badnore is now a new panchayat अधिसूचना के अनुसार आसीन्द पंचायत समिति की ४९ ग्राम पंचायतों को दो हिस्सों में बांटते हुए बदनोर को अलग पंचायत समिति बनाया गया है। ऐसे में आसीन्द में २९ तथा बदनोर में १९ ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। आसीन्द की एक ग्राम पंचायत अंटाली को हुरड़ा पंचायत समिति में जोड़ा गया है। इसके अलावा मांडल पंचायत समिति में दो ग्राम पंचायत का गठन किया है। इसमें लिरडिय़ा तथा निम का खेड़ा शामिल है। स्वरूपगंज से निकाली कल्याण पुरा को पुन: इसी ग्राम पंचायत में जोड़ा गया है।
आसीन्द पंचायत समिति
इस पंचायत में २९ ग्राम पंचायतों को शामिल किया है। इसमें आमेसर, बराणा, बरसणी, बोरेला, दांतड़ा, दडावट, दौलतगढ़, गांगलास, ईरास, जालरिया, जिन्द्रास, कालियास, कांवलास, करजालिया, कटार, लाछूड़ा, मोतीपुर, नेगडिय़ा, मोड का निम्बाहेड़ा, परासोली, पालड़ी, रधुनाथ पुरा, रतनपुरा लाछुड़ा, रूपपुरा, ब्राह्मणो की सरेरी, शम्भुगढ़, तिलोली, मालासेरी तथा गिरधरपुरा को शामिल किया है।
बदनोर पंचायत समिति
बदनोर, आकड़सादा, बाजुंदा, भादसी, भोजपुरा, चैनपुरा, जगपुरा, मोगर, मोटरास, ओझियाणा, परा, पाटन, रामपुरा, रतनपुरा भादसी, संग्रामगढ़, जैतगढ़, मोठी तथा गरियाखेड़ा खेड़ा को शामिल किया है।