
पूरे शहर में सीवरेज का काम होना है लेकिन दोनों ने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की है।
भीलवाड़ा।
शहर में सीवरेज का काम शुरू हो गया है। शहर की गलियों में सड़कों को खोदने का काम चल रहा है। सीवरेज का काम कर रहे आरयूआईडीपी ने भी शहर की सड़कों का काम रोकने के लिए पत्र लिख रखा है। नगर विकास न्यास व नगर परिषद को यह पत्र लिखने के बावजूद शहर में कई जगह नई सड़कें बनाने का काम चल रहा है।
हालात यह है कि अभी नई सड़कें बन रही है। वहीं कुछ दिन बाद यह सड़कें फिर टूटेगी। कारण है कि यहां सीवरेज की लाइन डाली जाएगी। इस स्थिति में इन सड़कों का कोई औचित्य नहीं है। इसके बावजूद भी जनता के पैसों की बर्बादी की जा रही है। शहर की कई कॉलोनी एेसी है जहां सड़कें बिल्कुल टूटी हुई है, इसके बावजूद भी वहां सड़क निर्माण नहीं कराया जा रहा है। जबकि जहां सड़कें टूटनी है, वहां सड़कें बनवाई जा रही है।
सांगानेरी गेट क्षेत्र में बन रही सड़कें : शहर के सांगानेरी गेट क्षेत्र में सीसी सड़क का काम चल रहा है। इन गलियों में कुछ दिन बाद सीवेरेज का काम चालू होगा। इसके बावजूद यहां सड़कों का काम कराया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अभी सड़कें बनेगी और कुछ दिन बाद वापस टूटेगी। फिर नई सड़कों के लिए कहा जाएगा तो इसका निर्माण नहीं होगा।
दोनों संस्थाओं में नहीं है तालमेल
शहर में नगर परिषद व नगर विकास न्यास के बीच तालमेल नहीं होने से यह स्थिति बनी है। शहर में कई जगह दोनों संस्थाएं टेंडर लगा रही है। पूरे शहर में सीवरेज का काम होना है लेकिन दोनों ने इसके लिए कोई प्लानिंग नहीं की है। जबकि दोनों संस्थाएं यदि बैठकर चर्चा कर ले तो आसानी से काम हो सकता है। इसमें जनता के पैसों की बर्बादी भी नहीं होगी।
सीवरेज का काम चल रहा है, इसलिए नगर विकास न्यास नई सड़क नहीं बना रही है। कहीं ज्यादा गड्ढे हैं तो पेचवर्क जरुर कराया है। फिर भी यदि कहीं काम चल रहा है तो उसे रुकवाया जाएगा।
गोपाल खंडेलवाल, यूआईटी चेयरमैन
Published on:
05 Apr 2018 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
