दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए मात्र तीन रास्ते हैं। अजमेर ओवरब्रिज, रेलवे फाटक तथा साबुन मार्ग की ओर जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज। फाटक बंद होने से सभी दुपहिया वाहन रेलवे अंडरब्रिज से होकर निकलते हैं। लेकिन यहां पर पानी भरा रहने से सबसे ज्यादा परेशानी ई-वाहन चालकों को हो रही है। कई बार वाहन पानी में आकर बंद हो जाता हैं। ऐसे में ये ऊपर चढ़ भी नहीं चढ़ पाता है। मामूली बरसात में जहां इस अंडरब्रिज में पानी भर जाता है तो वहीं बारिश बंद होने के बाद भी अंडरब्रिज से पानी खाली नहीं होता। इससे सभी को परेशानी उठानी पड़ रही है।