
नालों से निकले मलबे के तोल से करेंगे मोल
भीलवाड़ा। शहर के नालों व नालियों से उठ रहे मलबे का इस बार वजन होगा और इस वजन के आधार पर ही भुगतान होगा। नगर परिषद ने पहली बार कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता देते हुए यह नई व्यवस्था की है।
आयुक्त नारायण मीणा ने बताया कि शहर के प्रमुख पांच नालों व इनसे जुडे़ छोटे नालों की सफाई की व्यवस्था के भुगतान की व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अभी तक मानसून से पूर्व नाले व नालियों की सफाई कार्य का भुगतान श्रम दिवस के आधार पर होता था,एेसे में लम्बे समय से क्षेत्र के लोगों की शिकायतें थी कि नालों की सफाई में महज औपचारिकता हो रही है और नाले कंटीली झाडियों व बम्बूल के वृक्षों से मुक्त नहीं हो रहे है। Will buy from the weighing of debris from the drains
इसी आधार पर अभियंताओं की टीम से शहर के नालों की जांच कर पुरानी सफाई व्यवस्था की समीक्षा करवाई। इसके बाद इस बार नालों व नालियों की सफाई के दौरान निकाले जाने वाले मलबे के आधार पर भुगतान की व्यवस्था तय की। मीणा ने बताया कि संबधित एजेंसी मलबे के ढेर जहां कचरा यार्ड में लगाएगी वहां उसका वजन होगा। मलबे को भी विभिन्न श्रेणी में विभाजित किया गया है। समूची व्यवस्था के लिए भी प्रशासनिक टीमें गठित की गई है।
Published on:
21 Jun 2020 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
