
भीलवाड़ा। पारोली थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला को डायन बताकर दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दी है, जिसमें बताया कि उसकी सास सोमवार को खेत पर जा रही थी। इसी दौरान दबंगों ने देवजी स्थान के समीप महिला को डायन कहकर लकड़ियों तथा मंदिर में रखे भाले से हमला कर घायल कर दिया।
मारपीट में महिला के हाथ-पैर और सिर में चोटें आई है, गंभीर अवस्था में घायल महिला को पारोली सामुदायिक चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां से मंगलवार दोपहर को और हालत खराब होने पर हायर सेंटर रैफर किया गया।
प्रार्थीया ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आशाराम पुत्र भेरुलाल गुर्जर, अशोक पुत्र भेरुलाल गुर्जर, घीसी पत्नी भेरुलाल गुर्जर, समोक पत्नी आशाराम गुर्जर, काली पुत्री भेरुलाल गुर्जर, पार्वती पत्नी द्वारका गुर्जर ने उसकी सास के साथ मारपीट की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी प्रार्थी महिला की सास को डायन कह कर अपमानित कर रहे थे।
एएसआई गोपाल सिंह मीणा ने बताया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर देर रात को पुलिस ने इस मामले को लेकर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशाराम गुर्जर तथा अशोक गुर्जर को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।
अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि आरोपियों ने उस पर हमला करने के बाद उसे थूक चाटने को मजबूर किया। आरोपी धमकी देने वहां से भाग गए। आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। मंगलवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं ग्रामीणों ने पारोली पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधि मंडल ने एएसआई गोपाल सिंह मीणा को ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी कर कार्रवाई की मांग की।
Published on:
29 Jan 2025 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
