
क्षेत्र के गोवर्धनपुरा में सोमवार शाम एक महिला की बहादुरी से डरकर लुटेरा भाग छूटा। महिला ने अपनी नथ को बचाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान लूटेरे ने चाकू से हमला कर दिया।
करेड़ा।
क्षेत्र के गोवर्धनपुरा में सोमवार शाम एक महिला की बहादुरी से डरकर लुटेरा भाग छूटा। महिला ने अपनी नथ को बचाने के लिए संघर्ष किया। इस दौरान लूटेरे ने चाकू से हमला कर दिया। घायल होने के बावजूद महिला ने साहस के बूते लूट की वारदात विफल कर दी। घायल महिला का परिजनों ने प्राथमिक उपचार कराया। इस सम्बंध में रात में रिपोर्ट करेड़ा थाने में दी गई।
जानकारी के अनुसार पूर्व उपसरपंच घीसालाल गुर्जर की पत्नी नारायणी देवी सोमवार शाम घर में अकेली थी। तभी वहां से गुजर रहा युवक घर में घुस आया। नारायणी सामने आई तो युवक ने पेचकस मांगा। इस दौरान युवक ने नारायणी की सोने की नथ छीनने का प्रयास किया। नारायणी ने संघर्ष किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। इससे नारायणी के चेहरे पर घाव हो गया। उसने लुटेरे को नथ नहीं छीनने दी।
इसी दौरान नारायणी ने शोर मचा दिया। पड़ोस से महिलाओं को आता देखकर युवक बाहर स्टार्ट खड़ी बाइक लेकर भाग गया। महिलाओं ने उसका पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। घटना के बाद लोग जमा हो गए। इसी दौरान परिजन भी गए और जख्मी नारायणी को करेड़ा अस्पताल ले गए। वहां घाव पर टांके लगाए गए।
बजरी का ट्रैक्टर पकड़ा
पण्डेर. थाना पुलिस ने अवैध रूप से बनास नदी से बजरी भरके परिवहन करते टै्रक्टर ट्रोली को पकडा। थाना प्रभारी राजमल खिची ने बताया कि विगत रात 12 बजे के लगभग बनास नदी से बजरी भरके कच्चे रास्तों से पण्डेर की तरफ आ रहे है ट्रैक्टर को पुलिस ने हाडोला चौराहा पर पकड़ा। , चालक मौके से फरार हो गया।
Published on:
10 Apr 2018 09:37 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
