8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुएं में डूबने से महिला की मौत

. रायपुर क्षेत्र के लड़की गांव में ससुराल में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। इधर, कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में कुएं में महिला के डूबने की आशंका पर मोटर लगाकर पानी तोड़ा गया। कुआं खाली करने में आठ घंटे लगे। हालांकि उसमें कुछ नहीं मिला।

less than 1 minute read
Google source verification
Woman dies due to drowning in a well

Woman dies due to drowning in a well

भीलवाड़ा.रायपुर. रायपुर क्षेत्र के लड़की गांव में ससुराल में कुएं में गिरने से महिला की मौत हो गई। इधर, कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर में कुएं में महिला के डूबने की आशंका पर मोटर लगाकर पानी तोड़ा गया। कुआं खाली करने में आठ घंटे लगे। हालांकि उसमें कुछ नहीं मिला।

जानकारी के अनुसार लड़की गांव निवासी अन्नू पत्नी श्रवणसिंह तंवर कुएं पर पानी लेने गई। वहां पैर फिसलने से उसमें गिर गई। इससे अन्नू की डूबने से मौत हो गई। रायपुर थानाप्रभारी सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि मृतका का पीहर नाथद्वारा क्षेत्र के पाखंड गांव में है। उसकी शादी का डेढ़ साल हुआ था। रायपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया।

माधोपुर में खाली कराया कुएं का पानी, मिला कुछ नहीं

कोतवाली प्रभारी चैनाराम चौधरी ने बताया कि माधोपुर गांव में रामलाल जाट कुएं के बाहर महिला के कपड़े पड़े थे। कुएं में पलंग और बिस्तर पड़े थे। किसी के डूबने की आशंका पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। पुलिस ने पहुंच कर दो मोटरें लगाकर आठ घंटे में कुएं का पानी खाली कराया। उसमें कुछ नहीं मिला।