7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ससुराल में फंदे पर लटका मिला महिला का शव , पति समेत पांच पर दहेज हत्या का आरोप

हमीरगढ़ कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में रहने वाली महिला का सोमवार देर रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर शव लटका मिला। पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख और बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया।

2 min read
Google source verification
Woman's body found hanging in her in-laws' house, five including husba

Woman's body found hanging in her in-laws' house, five including husba

हमीरगढ़ कस्बे के गुर्जर मोहल्ले में रहने वाली महिला का सोमवार देर रात ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर शव लटका मिला। पीहर पक्ष के लोगों ने दहेज में दो लाख और बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर उनकी बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया। दोनों पक्षों ने पांच घण्टे हमीरगढ़ मोर्चरी के बाहर प्रदर्शन किया। इससे वहां पुलिसकर्मी तैनात रहे।

थानाप्रभारी हनुमानराम विश्नोई के अनुसार बेंगू की रहने वाली रितु सेन (27) का दो साल पूर्व हमीरगढ़ निवासी राजू सेन के साथ विवाह हुआ था। देर रात ससुराल में रितु का संदिग्ध परििस्थतियों में शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर हमीरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने पीहर पक्ष को इसकी जानकारी दी। मृतका के पिता बेंगू निवासी कैलाश सेन हमीरगढ़ पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हमीरगढ़ अस्पताल में हंगामा किया। इससे वहां माहौल गरमा गया। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में दो लाख नकद और बाइक की मांग कर रहे थे। जबकि शादी के समय दहेज दिया गया था। इसके बाद भी मांग को लेकर मृतका का पति राजू और उसके परिवार के लोग रितु को परेशान करते थे। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर दामाद राजू उर्फ राजकुमार सेन, ससुर कैलाश चंद्र सेन, काकी ससुर सांवरमल, काकी सास शीला बाई तथा देवर हिमांशु के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया। उधर, ग्रामीण राजू के पक्ष में एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने राजू के खिलाफ मुकदमे को वापस लेने की मांग पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध जताया। दोनों पक्षों के प्रदर्शन के कारण अस्पताल के बाहर जाप्ता तैनात रहा। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रणदीप त्रिवेदी, सरपंच रेखा परिहार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य राजकुमार सोनी समेत कई लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों और परिजनों के बीच समझाइश करवाई। करीब पांच घण्टे चले गतिरोध के समाप्त होने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौप दिया।