25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में आए लोगों ने महिला को डायन कह किया प्रताडि़त, मारपीट कर तोड़ी मकान की दीवार

महिला को डायन कहकर प्रताडि़त करने और मारपीट करके उसके मकान की दीवार तोडऩे का मामला सामने आया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 8 Jul 2018, 2:40 PM IST

Woman said witch to torture in bhilwara

Woman said witch to torture in bhilwara

बदनोर।

महिला को डायन कहकर प्रताडि़त करने और मारपीट करके उसके मकान की दीवार तोडऩे का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में बदनोर थाने में अदालत के दखल से मामला दर्ज कराया गया।


पुलिस मामले की जांच कर रही है। थानाधिकारी नंदूसिंह के अनुसार क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया कि गत चार जून को मुकेश बलाई समेत कुछ लोग उसके घर आए। घर में महिला सोई हुई थी। आरोपियों ने उसे डायन कहकर प्रताडि़त किया और घर में घुसकर तोडफोड़ की। इस दौरान पीडि़ता के मारपीट भी की गई।

मालिक गुजरात में, चोर मकान में
आसींद. कस्बे के चिकित्सालय रोड पर एक सूने मकान में चोरों ने ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान में सामान बिखरा हुआ पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। हॉस्पिटल रोड निवासी पुखराज चौपड़ा परिवार सहित 15 दिनों से गुजरात गए हुए थे। शनिवार अपरह्न लौटे तो ताला कुंदे से टूटा पड़ा था। यह देख चौपड़ा के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल अपने परिजनों को फोन किया। मकान के कमरे के ताले टूटे हुए थे तथा मकान के कमरों की तलाशी कर चोरों ने सामान बिखेर दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर जांच शुरू की।


अतिक्रमण कर किराए पर दी जगह
ायपुर. ग्राम पंचायत की अनदेखी के कारण अतिक्रमियों के हौसले बुलन्द है। कस्बे का बस स्टैण्ड चारों तरफ से अतिक्रमण की चपेट में है। यहां से आमजन का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा है। दो दिन पूर्व प्रशासन की आंखों के आगे सार्वजनिक पार्क के बाहर एक कैबिन रख दी गई। कैबिन रखने के लिए पार्क के अन्दर लगे पेड़ों की टहनियों तक को काट दिया। इस पार्क के पास कई कैबिन रख कर दूसरे लोगों को किराए पर दे रखी है। जिससे कराए के साथ ही जगह के लाखों रुपए लेकर अन्य को काबिज कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग