भीलवाड़ा।
गन्ने का जूस कई रोगों की रामबाण औषधी माना गया है। चाहे सर्दी, गर्मी या बारिश हो। गन्ने का जूस हर मौसम में शरीर के लिए फायदेमंद है। गन्ने का जूस निकालने के लिए शहर में अब अनोखी मशीन आ गई है। लकड़ी के कोल्हू से बनी मशीन शुद्ध और ताजा गन्ने का जूस निकाल रही है। लोहे की मशीन से गन्ने का जूस निकालने पर उसमे जंग लग जाता है। जबकि इसमें जूस पूरी तरह शुद्ध रहता है। जो शरीर के लिए गुणकारी है। ये मशीन पूरी तरह लकड़ी से बनी है। लकड़ी के इस कोल्हू को एक या दो लोग हाथों से घूमा कर गन्ने का रस निकालते हैं।