22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू-दुग्धदान करने वाली महिलाओं का सम्मान

भीलवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल के मदर मिल्क बैंक में विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू किया। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा सिंह ने दुग्धदान पर पूजा कालबेलिया, तारा रेबारी, ममता बलाई, रतन आचार्य आदि का सम्मान किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Lokesh soni

•

Updated: 2 Aug 2024, 4:42 PM IST

भीलवाड़ा. महात्मा गांधी अस्पताल के मदर मिल्क बैंक में विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू किया। एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि आरवीआरएस मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर वर्षा सिंह ने दुग्धदान पर पूजा कालबेलिया, तारा रेबारी, ममता बलाई, रतन आचार्य आदि का सम्मान किया। शिशु रोग विभागाध्यक्ष डॉ. इंदिरा सिंह पोल ने बताया कि शिशु को जन्म के एक घंटे में स्तनपान जरूरी है। छह माह तक केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। बच्चे को दस्त होने पर भी स्तनपान जारी रखे और नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र एवं राजकीय स्वास्थ्य केंद्र से ओआरएस व जिंक की गोलिया निशुल्क प्राप्त करें। डॉ. मनीषा बहड़, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. कुलदीप सिंह राजपूत, डॉ. अनुभा, डॉ.मोनिका सिंह, डॉ. सुरेंद्र मीणा, कैलाश शर्मा, मुकुटराज सिंह शक्तावत, प्रेम जाट आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग