भीलवाड़ा. महर्षि गौतम जयंती पर बुधवार को भीलवाड़ा शहर में शोभायात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई। महर्षि गौतम जयंती आयोजन समिति न्यास के तत्वावधान में सुबह 9:30 बजे आजाद चौक से शोभायात्रा व वाहन रैली रवाना हुई। महिला व पुरुषों ने लाल साफे बांध रखे थे। ओम नाम की ध्वज पताकाएं लहराई। डॉ. किरण शर्मा, श्रुति शर्मा, अनुजा शर्मा एवं डिंपल शर्मा ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की झांकी में शौर्य का प्रदर्शन किया। महिलाएं नृत्य करते हुए चल रही थी। केसरिया साड़ी व लाल साफे में महिलाएं अलग ही नजर आ रही थी।
न्यास अध्यक्ष ओमप्रकाश बच्छ ने बताया कि शोभायात्रा महर्षि गौतम शिक्षण संस्थान में संपन्न हुई। राजेंद्र शर्मा, महावीर आचार्य, भीलवाड़ा अरबन बैंक के अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, जन्मेजय शर्मा, प्रभाकर चतुर्वेदी, मनोज शर्मा, मनोज सुल्तानिया, भंवर लाल शर्मा, गोपी किशन चतुर्वेदी, कुंदन शर्मा, बृजेश नंदन तिवाड़ी, संजय पांडे आदि उपस्थित थे। स्नेह भोज रखा। भोजन जूठा नहीं छोड़ने का संदेश दिया।
हवन और प्रतिभा सम्मान
महामंत्री गोपाल जोशी ने बताया कि शिक्षण संस्थान में पंडित ललित शंकर भट्ट के सानिध्य में पांच कुंडीय हवन हुआ। अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चेतन चौबे, महासभा के जिलाध्यक्ष नंदलाल सुंवालका, कांतिचंद्र व्यास, रामपाल शर्मा, गोपी किशन व्यास, विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष दीपक सुलतानिया, हेमेंद्र शर्मा, राधेश्याम त्रिपाठी ने समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। शाम को कॉलोनियों में स्नेह भोज रखा गया।