
नासरदा में कुएं पर पानी भरने गए युवक को शुक्रवार शाम को रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने कुएं में धकेल दिया। गनीमत रहा कि युवक के पत्थर हाथ में आ गया। रातभर पत्थर पकड़ कर खड़ा रहा। सुबह कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने उसे निकाला।
शाहपुरा।
क्षेत्र के नासरदा में कुएं पर पानी भरने गए युवक को शुक्रवार शाम को रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने कुएं में धकेल दिया। गनीमत रहा कि युवक के पत्थर हाथ में आ गया। रातभर पत्थर पकड़ कर खड़ा रहा। सुबह कुएं से आवाज आने पर ग्रामीणों ने उसे निकाला। शाहपुरा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नासरदा निवासी राजसिंह राणावत (40) ने गांव के सत्यनारायण माली के विरूद्ध मामला दर्ज कराया। परिवादी राजसिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को खेत पर कुएं पर पानी लेने गया। रंजिश के चलते सत्यनारायण ने राजसिंह के पीछे से लात मारकर कुएं में धकेल दिया। मरा समझ कर सत्यनारायण वहां से भाग गया। इस दौरान राणावत कुएं की दीवार पर लगे पत्थर को पकड़ लिया।
खेत पर कोई नहीं होने से रातभर पत्थर पकड़ कर खड़ा रहा। इस बीच कुएं के पास से गुजर रहे लोगों ने शनिवार सुबह आवाज सुनी। कुएं में झांककर देखा तो राजसिंह पत्थर पकड़ कर खड़ा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए। रस्सी और पलंग के सहारे उसे बाहर निकाला गया। पसल्लियां टूटने से उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
गंगापुर व आसींद में ब्लू व्हेल गेम के खतरे बताए
तालुका विधिक सेवा समिति गंगापुर के तत्वावधान में ब्लू व्हेल गेम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक विधिक शिविर शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर में किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश सुनील कुमार ओझा ने विद्यार्थियों को ब्लू व्हेल गेम के बारे में जानकारी देकर इस गेम से होने वाले खतरों एवं उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अधिवक्ता दिनेश श्रोत्रिय, अरविन्द चौधरी, मदनलाल जीनगर ने विद्यालय के छात्र-छात्रों को बालविवाह, मोटर विहकल एक्ट सहित अन्य जानकारियां दी।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार दोपहर कस्बे के रा.उ.मा. विद्यालय आसींद में छात्र - छात्राओं को ब्लू व्हेल गेम खेलने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। सिविल न्यायाधीश सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने मोबाइल फोन पर ब्लू व्हेल गेम खेलने से आए दिन छात्र - छात्राएं गेम से उलझ कर की जाने वाली आत्महत्याओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में नकारात्मक विचारों से दूर रह सकारात्मक सोच के साथ खुद को स्वस्थ्य और सुरक्षित रख सकता है। समाज व राष्ट्र के लिए अहम भमिका निभा सकता है।
Published on:
23 Sept 2017 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
