
एमपी के भिंड में बड़ा हादसा
Bhind Accident - 8 people buried in Gohad in Bhind- एमपी के भिंड में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के एक गांव में मकान ढह गया जिसके मलबे में कई लोग दब गए। बताया जा रहा है कि दीवार ढहने से घर में मौजूद महिला और बच्चे उसकी चपेट में आ गए। मलबे में कई लोगों के दब जाने के बाद गांव ने तुरंत बचाव अभियान शुरु किया और पुलिस को भी सूचना दी। मलबे से एक बच्ची का शव निकाला गया है।
जानकारी के अनुसार गोहद का सर्वा गांव में यह हादसा हुआ। यहां एक दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे में महिला और बच्चे सहित 8 लोग दब गए। दीवार ढहते ही गांव के लोग आ जुटे और दबे हुए लोगों को निकालने का काम शुरु किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे।
बुरी तरह घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया - गांववालों की मदद से पुलिस ने मलबे से लोगों को निकाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। बुरी तरह घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे में चार मवेशियों की भी मौत हुई है। पुलिस इस हादसे की जांच में लग गई है।
Published on:
14 Apr 2024 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
