
दिग्विजय का विवादित बयान, कहा- पाकिस्तान के लिए गैर मुस्लिम करते हैं सबसे ज्यादा जासूसी, मुसलमान नहीं
भिंड. भगवा आंतकवाद के जरिए हिन्दुओं पर निशाना साधने के बाद अब मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। माना जा रहा है कि दिग्विजय का ये बयान हिन्दुओं की तरफ इशारा है। दिग्विजय सिंह ने कहा- पाकिस्तान से आईएसएस के लिए जासूसी करने वाले जो लोग पकड़े गए हैं उसमें मुस्लिम कम हैं गैर मुस्लिम लोग ज्यादा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि भाजपा और बजरंग दल के लोग आईएसआई से पैसे ले रहे हैं।
पाकिस्तान से पैसा ले रहे हैं
दिग्विजय सिंह ने शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी हमला बोला। दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा और बजरंग दल के लोग पाकिस्तान और आईएसआई से पैसे ले रहे हैं इस पर ध्यान दीजिए।
मुगलों के शानसकाल में नहीं होती थी गौहत्या
बता दें कि दिग्विजय सिंह शनिवार को भिंड में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मुगल शानसकाल में गोहत्या नहीं होती थी। बल्कि इस पर पूरी तरह से प्रतिबंध था, लेकिन जब अंग्रेज आए तो उन्होंने अपनी सेना के लिए गो हत्या करना शुरू कराया। दिग्विजय ने कहा- लोग धार्मिक आयोजनों पर लाखों रुपए खर्च करते हैं। करें कोई आपत्ति नहीं लेकिम जितना खर्च आयोजन करने में होता है यदि 10 फीसदी गायों की सेना में लगाया जाए तो गायों की दुर्दशा नहीं होगी।
दिग्विजय ने ट्वीट कर किया खंडन
दिग्विजय सिंह ने इस मामले में सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- कुछ चेनल चला रहे हैं कि मैंने भाजपा पर यह आरोप लगाया है कि वे ISI से पैसा ले कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हैं। यह पूरी तरह से ग़लत है। बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा ISI से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी क़ायम हूँ। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते।
शिवराज ने उठाए सवाल
वहीं, मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। शिवराज ने कहा- दिग्विजय सिंह जानबूझकर ऐसी बयानबाज़ी करते हैं। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी विश्वसनीयता बची नहीं है। मैं उनके बयान को इसलिए गंभीरता से नहीं लेता, क्योंकि सारा देश संघ और भाजपा की देशभक्ति से परिचित है, हमें दिग्विजय जी के प्रमाण की ज़रूरत नहीं है।
दिग्विजय सिंह, ओसामा जी और हाफीज़ जी कहने वाले नेता हैं। वह विवादित बयान इसलिए देते हैं, ताकि सुर्खियों में बने रहें। वे और उनके नेता जो पाकिस्तान चाहता है, वो बोलते हैं। ऐसे नेता को मैं गंभीरता से नहीं लेता और न देश लेता है।
Updated on:
01 Sept 2019 03:22 pm
Published on:
01 Sept 2019 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
