कुछ लोग पाकिस्तान में शामिल होना चाहते हैं
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीन तरह के लोग थे। जिसमें से कुछ लोग चाहते थे पाकिस्तान के साथ शामिल हों, कुछ चाहते थे आजादी मिले और कुछ चाहते थे कि भारतीय संविधान के अंतर्गत प्रजातंत्र को मजबूत किया जाए। पहले दो तो पहले से ही हिंदुस्तान से नाराज थे। अब जो मेन स्ट्रीम पार्टी के लोग थे, उन्हें इन लोगों ने जेल में बंद कर दिया। आज एक महीने से लोग जेल में बंद हैं और कर्फ्यू लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में कभी सांप्रदायिकता नहीं थी। वहां हिन्दू-मुस्लिम मिलकर काम करते थे।