21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौ क्षेत्र के खेतों को मिलेगा पानी, महाविद्यालय भी बनेगा

मौ कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह ने जनता को किया आश्वस्त, बोले जनता हमारी भगवान है और मैं पुजारी

less than 1 minute read
Google source verification
मौ क्षेत्र के खेतों को मिलेगा पानी, महाविद्यालय भी बनेगा

कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

मौ. कांग्रेस ने मौ के साथ भी बेईमानी की। हमने मां रतनगढ़ वृहद सिंचाई परियोजना के तहत मौ की धरती पर पानी पहुंचाने की योजना बनाई थी जिसे अंजाम तक नहीं पहुंचाया। चिंता मत करना मौ के सूखे खेतों में पानी आएगा और खेतों की प्यास बुझाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गोहद विस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मौ कस्बे में कही।
उन्होंने कहा प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए करीब आधा सैकड़ा मकानों पर अभी अचार संहिता के चलते कोई घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन इतना कहता हूं कि संकट से शिवराज सिंह चौहान निकालकर ले जाएगा। ओबीसी के लिए 27 फीसद आरक्षण में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मेरे लिए जनता ही भगवान है और मैं पुजारी हूं। कमलनाथ कहते हैं कि मुझसे बड़ा एक्टर है। अरे इन्हें सिर्फ सलमान और कैटरीना ही क्यों याद आते हैं। उन्होंने कहा यह वह धरती है कमलनाथ कि रावण ने सीता का हरण किया था तो उसका वंशनाश हो गया था। कमलनाथ ने इमरती देवी के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करने के बाद माफी तक नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरू की गई मेधावी छात्रों, महिलाओं तथा मजदूरों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाओं का क्रियान्वयन ही बंद कर दिया था। अरे जब दे नहीं सकते तो लेने का अधिकार किसने दे दिया। किसानों को उनका हक और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाएंगे तथा मेधावी छात्रों की पढ़ाई का खर्च उनका मामा शिवराज सिंह चौहान वहन करेगा। कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव ने सीएम शिवराज सिंह को फूलों का गुच्छ भेंट किया। मंच पर मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू गुर्जर और डॉ. राजकुमार कुशवाह सहित कई भाजपा पदाधिकारी मंचासीन रहे।