
woman murder case train ticket clue led police to accused, मृतका इंद्रवती की जीवित अवस्था की तस्वीरें (source-patrika)
Bhind Pregnant Woman Murder: मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की मेहगांव थाना पुलिस ने एक अज्ञात महिला की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मृतका के पेट में छह माह का बच्चा था। वह आरोपी के साथ सूरत में लिविंग रिलेशन में रह रही थी। लेकिन पहली प्रेमिका के दबाव में युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए फावड़े से मुंह कुचला था।
मेहगांव थाना क्षेत्र के पिपरौली में बीते 3 जून को खेतों में बंबा के पास एक अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला गया था जिसके कारण उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। टीआइ महेश शर्मा ने टीम गठित कर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया, जिसमें साइबर, एफएसएल और डॉग स्क्वाड टीमों ने महत्त्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। घटनास्थस से ट्रेन का एक फटा हुआ टिकट मिला था जो कि मथुरा से ग्वालियर का था और इसी टिकट के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
पुलिस जांच के दौरान मृतका की पहचान 30 वर्षीय इंद्रावती निवासी प्रतापगढ़ यूपी के रूप में हुई। ट्रेन के फटे हुए टिकट से मिले सुराग के जरिए पुलिस मथुरा पहुंची और उसी तारीख के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो महिला इंद्रावती एक शख्स के साथ नजर आई। इसके बाद जल्द ही पुलिस के हाथ आरोपियों तक पहुंच गए। सीसीटीवी में नजर आए व्यक्ति की पहचान नारायण उर्फ नारायणी बघेल निवासी अजनोल, मेहगांव के तौर पर हुई। पुलिस ने नारायण को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपने साथी कुंदन कुमार निवासी धईया लालपुरा इटावा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी पहली प्रेमिका संगीता बघेल के कहने पर वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी नारायण बघेल इंद्रावती के साथ सूरत में मजदूरी करता था। उसने पहली प्रेमिका संगीता के कहने पर इंद्रावती को चलने के लिए कहा। दोनों ट्रेन से मथुरा पहुंचे, यहां से ग्वालियर होते हुए मेहगांव बस से उतरे। इसी बीच नारायण ने आगरा से अपने दोस्त कुंदन को भी शामिल कर लिया। तीनों रात करीब नौ बजे मेहगांव उतरे, तो वाहन नहीं था। नारायण ने हाट बाजार से एक फावड़ा यह कहकर लिया कि रास्ते में सुरक्षा के लिए जरूरी है। इंद्रावती को पैदल पिपरौली तक ले गए, जहां दोनों ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी और फावड़ा से चेहरा कुचल दिया था।
Published on:
14 Jun 2026 08:45 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
