16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO : पुलिस को देखते ही बॉयफ्रेंड को छोड़कर लड़कियों ने लगाई दौड़, 4 लड़के, दो लड़कियां पकड़ाए

होटल में रंगरलियां मना रहे थे प्रेमी जोड़े, पुलिस के पहुंचते ही भागीं दो लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में मिले 4 लड़के 2 लड़कियां ।

less than 1 minute read
Google source verification
bhind.jpg

भिंड. घर से कॉलेज और नौकरी करने की बात कहकर घर से निकले युवक-युवतियों को पुलिस ने होटल से रंगरलियां मनाते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। मामला भिंड का है जहां शहर के सिटी कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार में संचालित एक होटल पर पुलिस ने जब छापेमारी की तो यहां से दो लड़कियां और चार लड़के आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए। हालांकि पुलिस को देखकर दो लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को होटल में ही छोड़कर भागने में सफल रहीं।

बॉयफ्रेंड को छोड़कर भागीं दो लड़कियां
पुलिस को लंबे समय से इस बात की सूचना मिल रही थी कि शहर के सदर बाजार इलाके में संचालित कृष्णा होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को होटल पर छापा मारा तो होटल में चार लड़के- चार लड़कियों के साथ रंगरलियां मना रहे थे। हालांकि पुलिस को देखकर दो लड़कियां अपने अपने बॉयफ्रेंड को होटल में छोड़कर भागने में सफल रहीं लेकिन दो लड़कियों के साथ पुलिस ने चार लड़कों को हिरासत में ले लिया।

देखें वीडियो-

होटल बने अय्याशी के अड्डे
पुलिस चारों लड़कों और दोनों लड़कियों को पकड़कर पुलिस थाने ले गई है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ इस कार्रवाई के बाद इस तरह की चर्चाएं हैं मुनाफे के चक्कर में शहर में संचालित कई होटलें अय्याशी का अड्डा बन गई हैं। अय्याशी का अड्डा बन चुकी होटलों में दिनभर युवक-युवती आते जाते रहते हैं जिनसे होटल संचालक घंटों के हिसाब से किराया लेते हैं और युवक-युवतियां गलत काम करने के लिए इन कमरों का इस्तेमाल करते हैं। पुलिस को होटल में कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है। फिलहाल होटल को पुलिस ने सील कर दिया है और होटल संचालक पर भी कार्रवाई करने की बात कह रही है।

देखें वीडियो-