
भिंड. रूठी हुई पत्नी को मनाने के लिए युवक ने हर संभव कोशिश की। हर दिन पत्नी से गुस्सा छोड़ घर वापस लौटने की गुहार लगाई लेकिन जब तमाम कोशिशों के बाद भी पत्नी नहीं मानी तो पति ने उसके वियोग में दुनिया ही छोड़ दी। मामला भिंड का है जहां महावीर नगर इलाके में रहने वाले एक युवक का शव उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला है, शव करीब दो दिन पुराना है। घर से बदबू आने पर आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना का खुलासा हुआ। बताया गया है कि युवक व उसकी पत्नी के बीच करीब दो महीने से विवाद चल रहा था।
पत्नी के वियोग में पति ने लगाई फांसी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक महावीर नगर इलाके के एक मकान से युवक का दो दिन पुराना शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान विकास सिंह भदोरिया के तौर पर हुई है। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर विकास का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि विकास का घर 31 अक्टूबर की शाम से बंद था और 2 नवंबर की देर रात पुलिस के पहुंचने के बाद घटना का खुलासा हो पाया। विकास शादीशुदा था। जिसका पत्नी से बीते दो महीनों से विवाद चल रहा था और विवाद के बाद पत्नी पति का घर छोड़कर मायके में रह रही थी।
यह भी पढ़ें- रूपए जेब में डाले और दीवार फांदकर भाग गया रिश्वतखोर
कई बार मनाने की कोशिश की
पुलिस की जांच में पता चला है कि विकास का अपनी पत्नी से करीब 2 महीने से विवाद चल रहा था। पत्नी विवाद के कारण मायके में रह रही थी और विकास लगातार उसे मनाने की कोशिश कर रहा था कई बार वापस लाने के लिए भी गया लेकिन पत्नी नहीं मानी। पत्नी के रूठकर घर छोड़कर जाने के बाद से विकास टेंशन में था और लगातार शराब भी पीने लगा था। दो दिन से उसे किसी ने नहीं देखा था और अब उसकी लाश उसके ही घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Published on:
03 Nov 2022 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allभिंड
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
