4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ की शॉपिंग करने गई पत्नी, बॉयफ्रेंड के साथ बाजार से फरार

पीड़ित पति ने बताया- 'उसने मेरी लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखाना था। मैं उसे अपने दोनों बच्चों के साथ शॉपिंग कराने शहर ले गया था। लौटते समय वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। पति बोला- 'वो तो उसे अपना भाई बताती थी।'

2 min read
Google source verification

भिंड

image

Avantika Pandey

Oct 20, 2024

karva chauth

Karva Chauth : देशभर में आज शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। दिनभर भूखी-प्यासी रहकर रात में चांद देखने के बाद पत्नियां अपने पति के हाथों पानी पीकर व्रत पूरा करेंगी। लेकिन एमपी में एक पत्नी ने पति को छोड़ प्रेमी संग जीवन बिताने का फैसला कर लिया। दरअसल, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक शख्स को करवा चौथ पर पत्नी को शॉपिंग कराना महंगा पड़ गया।

पति और बच्चों के साथ खरीदारी करने बाजार गई पत्नी, वहीं से अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। बताया गया कि उनकी शादी 15 साल पहले हुई थी। पीड़ित पति ने बताया कि पहले भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग चुकी है। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत थाने में की है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढें - राजस्थान के लोग, एमपी में दोस्ती, यूपी में रेप… रोंगटे खड़ी करने वाली घटना

ये भी पढें - 50 साल के पिता को बेटी ने पहुंचाया जेल, अकेले में करता था गंदी हरकत

पति के सामने प्रेमी संग फरार

ये पूरा मामला भिंड जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। शनिवार को 38 वर्षीय युवक अपनी पत्नी को करवाचौथ की शॉपिंग कराने के लिए भिंड बाजार लेकर आया था। सारी खरीदारी करने के बाद युवक अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। तभी रास्तें में कुछ बाइक सवारों ने युवक को रोक लिया। उन बाइक सवारों के साथ दुल्हागन गांव का रहने वाला आकाश भी मौजूद था, जो उसकी पत्नी का प्रेमी था। महिला अपने पति के सामने प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई।

प्रेमी के लिए तोड़ा 15 साल का रिश्ता

पीड़ित पति ने बताया कि, मैं अपनी पत्नी और दोनों बच्चों के साथ दिल्ली में रहता था। इस दौरान मेरी पत्नी अपने प्रेमी आकाश पांडे के साथ भाग गई थी। इसकी शिकायत मैनें दिल्ली के कर्बला नगर थाने में दर्ज करवाई थी। 15 दिन बाद जब पत्नी घर वापस लौटी तो हम पूरे परिवार के साथ भिंड रहने आ गए। लेकिन अब फिर से मेरी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पति दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। महिला के साथ उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी है। विवाहित महिला अपनी 14 साल की एक बेटी और 12 साल के बेटे को छोड़ प्रेमी संग भाग गई। पीड़ित ने सुरपुरा थाने में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी महिला की तलाश शुरू कर दी है।